Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राणा के.पी.सिंह द्वारा जल शक्ति मंत्री को सवां, सिरसा और मिंडवां नदियों पर डैम बनाने की अपील

केंद्रीय मंत्री द्वारा स्पीकर को यह प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर विचारने का भरेसा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली/चंडीगढ़ , 01 Nov 2019

Last updated on: Nov 01, 2019, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने गुरूवार देर शाम नयी दिल्ली में जल शक्ति मंत्री श्री गजेंदर सिंह शेखावत के साथ उनके दफ्तर में मुलाकात की और उनको सवां, सिरसा और मिंडवां नदियाँ पर बांध बनाने के लिए अपील की। गौरतलब है कि इन नदियों पर बांध न होने के कारण इस साल मॉनसून के दौरान रूपनगर जिले के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भारी नुक्सान हुआ था।इन तीनों नदियों पर तुरुंत बांध बनाने की जरूरत पर जोर देते हुये स्पीकर ने कहा कि यह मौसमी नदियाँ सतलुज दरिया में मिल जाती हैं और जब भी भारी बारिश पड़ती है तो इनमें पानी का बहाव अधिक जाता है जिस कारण रूपनगर, लुधियाना, एस.बी.एस. नगर, जालंधर, मोगा, तरन तारन और फिरोजपुर जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश के ऊना और बिलासपुर जिलों के लाखों लोग प्रभावित होते हैं। राणा के.पी. सिंह ने आगे बताया कि इन नदियों पर बांध न होने के कारण इनका पानी फिरोजपुर हैड वर्कस से पाकिस्तान में व्यर्थ चला जाता है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि इन नदियों पर मध्यम आकार के बांध बना कर बाढों की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावित डैमों में मॉनसून के दौरान इकठ्ठा किये पानी का प्रयोग बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह बांध लोगों की सामाजिक -आर्थिक हालात सुधारने के अलावा इस इलाकेे में रोजगार, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास में अहम योगदान डालेंगे। इन क्षेत्रों में मिटृी के कटाव को रोकने के लिए इन नदियों को चैैनेलाईज करने की माँग करते हुये स्पीकर ने कहा कि यह माइनिंग संसाधनों की संभाल करने के लिए अहम कदम होगा।जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने स्पीकर को भरोसा दिया कि इस क्षेत्र खास तौर पर रूपनगर जिले के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर विचारा जायेगा।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Gajendra Singh Shekhawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD