Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

देश में पेट्रोलियम उत्पादों का कोई संकट नहीं है : गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 16:09 IST

पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का कोई संकट नहीं है। मध्य पूर्व में जिस तरह से संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, उसकी वजह से सभी देशों के सामने चुनौती आ रही है। पड़ोसी देशों से तुलना करें तो पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।

बांग्लादेश में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनवरी की तुलना में मार्च में पेट्रोलियम पदार्थों पर 15 से 25 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ गई हैं। अमेरिका में 22 प्रतिशत कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जबकि, भारत में न तो एक रुपए कीमत बढ़ाई गई और न तो किसी तरह की कोई शॉर्टेज है। भारत में अधिकांश कच्चे तेल को आयात किया जाता है।

ईरान के रोक लगाने से आपूर्ति कुछ बाधित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार समझौते कर 40 देशों से क्रूड ऑयल इंपोर्ट कर रही है। एलपीजी को लेकर उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई बाधित हुई है। सप्लाई बाधित होने की वजह से सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए आपूर्ति का पूरा प्रबंध किया है। 

आज कहीं किसी को किसी तरह के एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि एलपीजी (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया है। 

इस जहाज में करीब 50,000 टन से ज्यादा एलपीजी ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल, भारत में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए लोग घबराहट में एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं। 

शुक्रवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा था कि गलत सूचनाओं के कारण लोग घबराकर बुकिंग और जमाखोरी करने लगे हैं। घरेलू एलपीजी डिलीवरी का औसत चक्र लगभग ढाई दिन का है। डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) सिस्टम लागू किया गया है।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Culture and Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD