Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

स्कूली बच्चे अब किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे

ग्रामीण क्षेत्र में पड़ते समूह स्कूलों के विद्यार्थी 18 अक्तूबर को प्रात:काल 9 से 10 बजे तक निकालेंगे जागरूक मार्च-काहन सिंह पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Oct 2019

Last updated on: Oct 15, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों पर पंजाब सरकार द्वारा धान की पराली जलाने के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम में अब पंजाब के स्कूली बच्चे भी अपना योगदान डालेंगेे। ग्रामीण क्षेत्र में पड़ते राज्य के समूह प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थी 18 अक्तूबर को अपने-अपने क्षेत्रों के गाँवों में प्रात:काल 9 से 10 बजे तक जागरूकता रैलियों के द्वारा किसानों को पराली जलाने के बुरे प्रभावों से अवगत करवाएंगे।इस संबंधी जानकारी देते हुए कृषि विभाग के सचिव श्री काहन सिंह पन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा बीते दिन पंजाब के प्रगतिशील किसानों के साथ मीटिंग की गई थी जिसमें उन्होंने पराली न जलाने वाले किसानों के सुझाव सुने। इसके बाद यह फ़ैसला लिया गया कि पराली न जलाने की मुहिम को पूर्णत: सफल बनाने के लिए जागरूकता सबसे अहम हथियार है जिसके लिए स्कूली बच्चे सबसे कारगर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा राज्य के स्कूल शिक्षा के सचिव, समूह डिप्टी कमीश्नरों को पत्र लिखकर 18 अक्तूबर को निकाली जाने वाली रैलियों के लिए पराली जलाने के बुरे प्रभावों संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई है वहीं यह भी बताया गया कि किस तरह पराली न जला कर भूजल को बचाने, उत्पादन बढ़ाने और सबसे अहम हमारे वातावरण को कैसे बचाया जा सकता है। सरकार द्वारा डिप्टी कमीश्नरों और स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा पराली न जलाने के स्लोगन भी स्कूलों को मुहैया करवाए गए हैं। 

इसके साथ ही पराली जलाने से होने वाले धरती के खाद्य तत्वों के नुकसान और वातावरण में फैलती गंदली गैसों संबंधी भी जानकारी मुहैया करवाई गई है।श्री पन्नू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में किसानों को सब्सिडी पर मशीनें मुहैया करवाने के साथ-साथ उनको पराली जलाने से वातावरण पर पड़ रहे बुरे प्रभावों संबंधी भी अवगत करवाया जा रहा है। पंजाब में बहुत किसान ऐसे हैं जो पराली को आग लगाए बिना ही खेतों को जोत कर गेहूँ की फ़सल की बिजाई या सब्जियाँ आदि की काश्त करके बढिय़ा उत्पादन प्राप्त करते हैं। धान की पराली को आग लगाने से धरती की सेहत के साथ खिलवाड़ होता है और इस आग के धुएं से वातावरण प्रदूषित होता है।उन्होंने कहा कि नवबंर महीने में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। गुरू साहिब द्वारा पवन, पानी और धरती को साफ़ रखने के दिए संदेश को अमली रूम में लागू करने के लिए स्कूली विद्यार्थी अहम रोल निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में 60 लाख के करीब बच्चे पढ़ रहे हैं और प्रदूषित होते जा रहे वातावरण का सबसे बड़ा नुकसान इन बच्चों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों के बच्चे अब ख़ुद जागरूक मुहिम की कमान संभालते हुए वातावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान परिवारों के बच्चों को कहा जायेगा कि वह अपने माँ बाप के साथ संवाद रचा कर उनको पराली न जलाने के लिए मनाएं और साथ ही बच्चों को प्रेरित किया जाये कि वह दीवाली के समय पटाख़े न चला कर वातावरण साफ़ रखने के लिए प्रण लें।

 

Tags: Kahan Singh Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD