Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक विकास और वित्त निगम की रजत जंयती और वार्षिक सम्मेलन

अल्‍पसंख्‍यकों सहित समाज के सभी जरूरतमंत वर्गों को किफायती और गुणवत्‍ता परक शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता- नकवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2019

Last updated on: Oct 14, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत पूरे विश्व के लिए समावेशी विकास और साकारात्मक प्रगति का रोल मॉडल बन चुका है।आज नयी दिल्‍ली में एनएमडीएफसी की रजत जंयती और वार्षिक सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री नकवी ने कहा कि जहां भारत अल्‍पसंख्‍यकों के लिए स्‍वर्ग के समान है वहीं दूसरी ओर पाकिस्‍तान अल्‍पसंख्‍यकों के लिए दोजख साबित हो रहा है।श्री नकवी ने कहा कि सरकार अल्‍पसंख्‍यकों समेत समाज के सभी जरूरतमंत वर्गों को किफायती और गुणवत्‍ता युक्‍त शिक्षा,रोजगार परक कौशल विकास और बुनियादी सुविधाएं देने के लिए युद्ध स्‍तर पर काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एनएमडीएफसी 8 लाख 30 हजार से ज्‍यादा लाभार्थियों को विभिन्‍न स्‍टैंड अप,स्‍टार्ट अप और अन्‍य आर्थिक गतिविधियो के लिए 3 हजार करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दे चुका है।केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दिन से ही अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय अल्‍पसंख्‍यकों के शैक्षिक और आर्थिक सशक्‍तिकरण के लिए प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। मदरसों को देश की शिक्षा प्रणाली की मुख्‍य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्‍न राज्‍यों के मदरसों से करीब 150 शिक्षकों को अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।–जैन ,पारसी,बौद्ध,इसाई,सिख और मुसलमान जैसे छह अधिसूचित अल्‍पसंख्‍यक समुदायों के 10 लाख से ज्‍यादा छात्रों को मेट्रिक पूर्व ,मेट्रिक बाद तथा प्रतिभा और आर्थिक स्थिति के आधार पर छात्रवृत्तियां दी गई हैं।उन्‍होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में मंत्रालय 5 करोड़ से ज्‍यादा छात्रों को छात्रवृत्तियां देगा। पिछले पांच वर्षों में 3 करोड़ 18 लाख से ज्‍यादा छात्रों को यह लाभ दिया गया है जिसमें से 60 प्रतिशत छात्राएं हैं।श्री नकवी ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय अगले पांच वर्षों में 100 हुनर हाट आयोजित करेगी। जिसमें हुनरमंद कारीगरों को रोजगार तथा बाजारों तक पहुंच की सुविधा दी जाएगी। मोदी सरकार-2 का पहला हुनर हाट जयपुर में लगाया गया था। अगला हुनर हाट 1 नवंबर से प्रयागराज में लगेगा। 

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली, गुरूग्राम, मुंबई, बेंगलूरु, चेन्‍नई, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद, देहरादून, पटना, इंदौर, भोपल, नागपुर, रायपुर, हैदराबाद, पुद्दुचेरी, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्‍मू, शिमला, कोच्‍ची, गुवाहाटी, रांची, भुवनेश्‍वर, अजमेर और अन्‍य स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। इन हाटों के माध्‍यम से पांच लाख हुनरमंद कारीगरों और दस्‍तकारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।अल्‍पसंख्‍यक मंत्री ने कहा कि देश में वक्‍फ संपत्तियों का 100 फीसदी डिजीटलीकरण पूरा हो चुका है। देश में इस समय 6 लाख पंजीकृत वक्‍फ संपत्तियां हैं। उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय के के प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत देशभर में 100 कॉमन सर्विसे सेंटर खोलने की मंजूरी दी गई है। इनके माध्‍यम से सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जाती है। इस कार्यक्रम के तहत पिछले पांच सालों में देश में 26 डिग्री कॉलेज, 1152 स्‍कूली इमारत, 40252 अतिरिक्‍त कक्षाएं, 506 छात्रावास, 71 कौशल विकास प्रशिक्षण केन्‍द्र, 52 पोलिटेकनिक, 39602 आंगनवाड़ी केन्‍द्र, 411 सद्भावना मंडप, 95 आवासीय स्‍कूल और 530 बाजार आदि का निर्माण करवाया गया है।समारोह के दौरान एनएमडीएफसी के कार्यक्रमो को लागू करने के लिए एनएमडीएफसी और जम्‍मू कश्‍मीर, उत्‍तर प्रदेश, त्रिपुरा, केरल और अन्‍य राज्‍यों के एससीए के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए ।श्री नकवी एनएमफडीएफसी तथा जम्‍मू कश्‍मीर,लद्दाख , उत्‍तर प्रदेश सहित कई राज्‍यों के एससीए के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर होता देखते हुए । इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश के अलावा कई  वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर श्री नकवी ने एनएमएफडीएफसी की पत्रिका –यादें के विशेष संस्‍करण का विमोचन किया। उन्‍होंने सपनों को पंख नामकी पत्रिका भी जारी की। श्री नकवी ने इस मौके पर शहीद भगत सिंह सेवा दल ,नयी दिल्‍ली का एक एंबुलेंस गाड़ी भेंट की। यह संगठन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में एंबुलेस सेवा देता है।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD