Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने आईआईपीए में सुषासन और यूएन के एसडीजी ’पर व्याख्यान दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 03 Oct 2019

Last updated on: Oct 03, 2019, 00:00 IST

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की जम्मू व कश्मीर क्षेत्रीय शाखा ने आज “सुशासन और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों“ पर एक व्याख्यान का आयोजन किया, जिसे सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने संबोधित किया गया।समारोह की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी (सेवानिवृत्त) डॉ अशोक भान ने की।संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए, सलाहकार ने विशेष रूप से नवाचार, प्रयोग, सहयोग और एसडीजी को प्राप्त करने के लिए एक बहुआयामी एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।गनई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन मॉडल को बदलते समय के अनुकूल होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास की प्रक्रिया में कोई भी पीछे न रह जाए जिससे वितरणात्मक न्याय मिले।प्रत्येक एसडीजी पर विचार-विमर्श करते हुए, उन्होंने प्रभावशीलता, जवाबदेही, समावेशिता के सिद्धांतों को सुशासन में एकीकृत किया जाना चाहिए।एसडीजी को प्राप्त करने के लिए, सलाहकार ने तीन मुद्दों को चिह्नित किया - संस्थानों की स्वायत्तता जो शासन को जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाती है; कानून का शासन बनाए रखना और सभी के लिए न्याय के लिए समान पहुंच सुनिश्चित करना; और सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव की दिशा में काम करते हैं।

डॉ अशोक भान ने अपनी अध्यक्षीय भाशण में विशेष रूप से लक्ष्य 16 पर ध्यान केंद्रित करते हुए अर्थात सतत विकास के लिए शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देना, सभी को न्याय प्रदान करना और सभी स्तरों पर प्रभावी, जवाबदेह और समावेशी संस्थानों का निर्माण करना, इन्हें बनाने के लिए आवश्यक वायुमंडल पर प्रकाश डाला।इससे पहले, पूर्व सदस्य, जेके पीएससी, के बी जंडियाल ने अपने परिचयात्मक संबोधन में भारत के संदर्भ में 17 संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों और इसकी प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन का केंद्र बिंदु आम आदमी होना चाहिए और इसलिए सभी स्तरों पर शासन को व्यापकता, समावेशिता और इक्विटी को शामिल करना चाहिए जो राष्ट्र को एसडीजी प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।डॉ अनिल गुप्ता, संयुक्त सचिव, जम्मू व कश्मीर क्षेत्रीय शाखा, आईआईपीए ने कार्यवाही का संचालन किया और धन्यवाद का औपचारिक मत भी प्रस्तुत किया।व्याख्यान में पूर्व डीजीपी, जेके पुलिस, कुलदीप खोड़ा, कुलपति, जम्मू विश्वविद्यालय, प्रो मनोज के धर, उपाध्यक्ष, आईआईपीए जम्मू-कश्मीर क्षेत्रीय शाखा, जे बी एस जौहर, निदेशक अभिलेखागार और पुस्तकालय, मुनीर-उल-इस्लाम, आईआईपीए के पदाधिकारी और कार्यकारी समिति के सदस्य और नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

 

Tags: Khurshid Ahmed Ganai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD