Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

उप्र में मुस्लिम वोट बिखरे हुए हैं : सलमान खुर्शीद

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2019

Last updated on: May 16, 2019, 00:00 IST

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंटवारा हो गया है।आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बहस के मुद्दे को बदल रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि 'हार रहे हैं और हताश हैं।'उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद से चुनाव लड़ रहे खुर्शीद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने इस फैले हुए राज्य में रणनीति बनाकर वोट नहीं डाला है, जैसा कि इसने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में किया था और कई जगहों पर वोट बंटे हुए हैं।उन्होंने कहा, "मुस्लिम वोट बिखरे हुए हैं। कई जगहों पर यह कांग्रेस को मिला है। कुछ जगहों पर यह गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंट गया है। कुछ जगहों पर यह मजबूती के साथ गठबंधन को मिला है। लेकिन मुस्लिमों ने उस तरह से वोट नहीं किया है जैसा उन्होंने पिछली बार बिहार में किया था। बिहार में रणनीति बनाकर वोट दिया गया था, वहां खंडित वोट नहीं दिए गए थे।"कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्पसंख्यकों को वोट बंटना एक दुखद मामला है।उन्होंने कहा, "मुस्लिम मतदाता कई जगहों पर असमंजस की स्थिति में हैं, जो एक खराब बात है, क्योंकि यह संसदीय चुनाव है और उनका भविष्य पूरी तरह से कांग्रेस या राष्ट्रीय पार्टी के साथ है। उनका वोट बंटना एक अच्छा विचार नहीं है, लेकिन आप मतदाताओं पर आरोप नहीं लगा सकते। मतदाता अपने स्थानीय मुद्दे और अन्य चीजों को लेकर चिंतित हैं।"कांग्रेस नेता ने मोदी के चुनाव प्रचार पर कहा, "वह बदल रहे हैं, क्योंकि वह हताश हैं। वह जानते हैं कि वह हार रहे हैं और वह हताश हैं। आप उनके पिछले चुनाव प्रचार से इस चुनाव प्रचार की तुलना कर सकते हैं। पिछले चुनाव प्रचार पर उनका नियंत्रण था, लेकिन इस बार उनका नियंत्रण नहीं है।"उन्होंने चुनाव के दौरान मुद्दों पर बात करते हुए कहा, "जबतक हम अपना चुनाव लड़ रहे हैं, केवल मुख्य मुद्दे ही हमारे सामने हैं। बाद के चरणों में, मोदी अति पर पहुंच गए थे, एक या दो चीजें होती हैं, लेकिन हम उस पर टिके रहे जो हम कर रहे थे..मुझे लगता है हम अपने रणनीति के हिसाब से आगे बढ़े।"सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान पर उन्होंने कहा, "मीडिया ने इसे उछाल दिया और पार्टी के पास सिवाय स्टैंड लेने के कोई उपाय नहीं बचा। सच कहूं तो यह गैर-मुद्दे हैं। ये वे मामले हैं जो पहले हो चुके हैं। इनसब मुद्दों पर कांग्रेस का क्या पक्ष है ये सभी जानते हैं।"

 

Tags: Khurshid Ahmed Ganai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD