Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्‍द्र मोदी ने आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

आप विश्‍व स्‍तर पर ‘ब्रांड इंडिया’ को और मजबूत बना रहे हैं: प्रधानमंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चेन्नई , 30 Sep 2019

Last updated on: Sep 30, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) के 56वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की।प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘मेरे सामने मिनी-इंडिया और न्‍यू इंडिया का जज्‍बा दोनों ही हैं। यह ऊर्जा, जीवंतता और सकारात्‍मकता है। मैं आपकी आंखों में भविष्‍य के सपने देख सकता हूं। मैं आपकी आंखों में भारत की नियति देख सकता हूं।’ यहां से स्‍नातक की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने सहायक कर्मचारियों (सपोर्ट स्‍टाफ) की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं सहायक कर्मचारियों की भूमिका पर भी प्रकाश डालना चाहता हूं। ये मौन रहने के साथ-साथ पर्दे के पीछे रहने वाले ऐसे लोग हैं जो आपका भोजन तैयार करते हैं, कक्षाओं को साफ-सुथरा रखते हैं और छात्रावासों में भी स्‍वच्‍छता सुनिश्चित करते हैं।’प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं की क्षमता के प्रति विश्‍वास है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान हमारी चर्चाओं में एक साझा कड़ी थी। यह नए भारत के प्रति आशावाद था। भारतीय समुदाय ने विश्‍व भर में विशेषकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्‍ट पहचान बनाई है। इसे कौन ऊर्जा प्रदान कर रहा है? इनमें से ज्‍यादातर आईआईटी में आपके सीनियर रह चुके हैं। आप विश्‍व स्‍तर पर ब्रांड इंडिया को और मजबूत बना रहे हैं।’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने की आकांक्षा रखता है, ऐसे में आपका नवाचार और प्रौद्योगिकी की अभिलाषा इस सपने को पूरा करेगी। यह सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत का आधार बन जाएगा। भारत में नवाचार दरअसल किफायती और उपयोगिता का अनूठा मिश्रण है।

’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने देश में अनुसंधान और नवाचार हेतु एक सुदृढ़ परिवेश बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। अनेक संस्‍थानों में अटल इन्‍क्‍यूबेशन केन्‍द्र बनाए जा रहे हैं। अगला कदम स्‍टार्ट-अप्‍स के लिए एक बाजार ढूंढ़ना है।’प्रधानमंत्री ने सराहना करते हुए कहा, ‘आपकी कड़ी मेहनत ने असंभव को संभव बना दिया है। अनेक अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं जिनमें से नि:संदेह सभी आसान नहीं हैं। सपने देखना कभी न छोड़ें, खुद को चुनौती देते रहें। इसी तरह से आप स्‍वयं को बेहतर बना पाएंगे।’प्रधानमंत्री ने अनुरोध करते हुए कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कहां काम करते हैं और आप कहां रहते हैं, अपनी मातृभूमि की जरूरतों को भी अवश्‍य ध्‍यान में रखें। इस बारे में मनन करें कि आपके कार्य, शोध एवं नवाचार आपकी मातृभूमि की मदद कैसे करेंगे। यह आपकी सामाजिक जिम्मेदारी भी है।’प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘आज, एक समाज के रूप में, हम एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद कर इससे आगे बढ़ना चाहते हैं। इसका ऐसा पर्यावरण अनुकूल विकल्‍प क्‍या है जिसके समान उपयोग तो हैं, लेकिन समान नुकसान नहीं हैं। जब हम आप जैसे युवा अन्‍वेषकों की ओर देखते हैं तो यह उम्‍मीद बन जाती है। प्रौद्योगिकी जब डेटा विज्ञान, निदानिकी, व्यवहार विज्ञान और चिकित्‍सा के साथ एकजुट हो जाती है, तो दिलचस्प जानकारियां उभर कर सामने आ सकती हैं।’प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए कहा, ‘दो तरह के लोग हैं- वे जो दूसरों के लिए जीते हैं और वे जो स्‍वयं के लिए जीते हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग दूसरों के लिए जीते हैं वे एक खुशहाल और पूर्ण जीवन जीते हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यह कहते हुए अपना संबोधन समाप्‍त किया कि शिक्षा और शिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से संस्‍थान छोड़ने के बाद भी शिक्षण और अन्‍वेषण को निरंतर जारी रखने का अनुरोध किया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD