Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 07 Sep 2019

Last updated on: Sep 07, 2019, 00:00 IST

राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार सायं राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन पीटर हॉफ शिमला में किया गया, जिन्हें अब राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्मृति चिन्ह, शॉल व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावति मिश्र को भी सम्मानित किया।इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग बहुत ही स्नेही है। उन्होंने कहा राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह लम्बे समय तक इस पहाड़ी राज्य में भाजपा प्रभारी के रूप में आ चुके है।उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, भौगोलिक स्वरूप, उच्च सांस्कृतिक परम्पराएं व वन संपदा है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ और समय तक यहां रहकर विभिन्न क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देना चाहते थे। उन्होंने अपने इस छोटे से कार्यकाल पर सन्तुष्टि व्यक्त की कि मुझे इस छोटे से समय में जो स्नेह व अपनापन लोगों से मिला हैं उसे कभी भुला नहीं सकते।राज्यपाल ने हिमाचल में बढ़ते नशे की प्रवृति पर चिंता व्यक्त की और इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में उपलब्ध पर्यटन की व्यापक सम्भावनाओं का प्राथमिकता के आधार पर दोहन करने पर बल दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भले ही बहुत कम रहा, परन्तु राज्य के संवैधानिक मुखिया होने व उच्च शासकीय अनुभव के कारण उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान राज्य को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य के लोगों से विशेष लगाव व प्यार था।जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कलराज मिश्र प्रदेश भाजपा प्रभारी भी रहे हैं और हमेशा ही इन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए हमारा मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के लिए नए नहीं थे, उन्होंने राज्य प्रभारी के रूप में प्रदेश के अनेक दौरे किए हैं।उन्होंने कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।कलराज मिश्र आज प्रातः राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह 9 सितम्बर, 2019 को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, हाईकोर्ट के न्यायधीश, विधायक, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, विभिन्न बोर्डो और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी, पुलिस महा निदेशक एस.आर. मरडी, एडवोकेट जनरल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व ओएसडी, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राजकीय रात्रिभोज में भाग लिया।               

 

Tags: Jai Ram Thakur , Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD