Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2018 के विजेताओं से बातचीत की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Sep 2019

Last updated on: Sep 03, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोक कल्‍याण मार्ग पर राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2018 के विजेताओं के साथ बातचीत की।प्रधानमंत्री ने पुरस्‍कार विजेताओं को उनके असाधारण कार्य के लिए बधाई दी। उन्‍होंने शिक्षकों से प्रत्‍येक विद्यार्थी के जीवन को बदलने में निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने बातचीत में शिक्षण सहायक के रूप में टेक्‍नोलॉजी के महत्‍व की चर्चा की। उन्‍होंने शिक्षकों से विभिन्‍न दैनिक समस्‍याओं के समाधान के लिए विद्यार्थियों को विचार मंथन के लिए प्रोत्‍साहित करने को कहा। उन्‍होंने पुरस्‍कार विजेताओं से कहा कि वे प्रत्‍येक बच्‍चों को अवसर प्रदान करें और किसी विद्यार्थी को बंधनों में न रखें।प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के बीच सृजनात्‍मकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि सृजनात्‍मकता का प्रोत्‍साहन बच्‍चों के लिए आत्‍म प्रेरणा के रूप में काम करेगा और वे अपने आप से स्‍पर्धी बनने में सक्षम होंगे। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न विषयों पर विद्यार्थियों की राय को समझना महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपने अंदर एक विद्यार्थी को जीवित रखें और उससे सीखें।प्रधानमंत्री से बातचीत में पुरस्‍कार विजेताओं ने स्‍कूलों में सार्थक परिवर्तन लाने में किए गए अपने कार्यों के बारे में बताया। शिक्षकों ने अटल टिंकरिंग लैब की चर्चा करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थी नवाचार और टेक्‍नोलॉजी के उपयोग में सक्षम हुए हैं।इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल और मानव संसाधन विकास राजय मंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD