Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मंत्रिमंडल के निर्णय : जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र के दलाश में राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Aug 2019

Last updated on: Aug 31, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र के दलाश में राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया। इस संस्थान के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 97 पद सृजित कर भरे जाएंगे।मंत्रिमंडल ने जिला ऊना के बंगाणा में युवाओं की सुविधा के लिए उप-रोजगार कार्यालय खोलने का निर्णय लिया। इसके संचालन के लिए चार पदों को सृजित कर भरा जाएगा। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुंतर को तेगुबहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विलय कर 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इस अस्पताल के लिए विभिन्न श्रेणियों के सात पदों को सृजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी शिमला के पैथोलाजी, न्यूरोलाजी तथा रेडियोलाजी विभागों में एक-एक सहायक प्रोफेसर के पदों को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा नियमित आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया।मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में  कार्यक्रम अधिकारियों के 27 और चिकित्सा अधिकारियों के दो पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति दी।बैठक में भरमौर, पांगी तथा लाहौल जनजातीय क्षेत्रों में नये खोले गए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर 50 शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों को सृजित करने तथा भरने की स्वीकृति प्रदान की।बैठक में बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर के लिए रामपुर तथा सिरमौर के लिए नाहन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरणों में सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर आशुटंककों के चार पद तथा दैनिक आधार पर सेवादार के चार पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की।मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल काॅलेज तथा अस्पताल नेरचैक के परिसर में बागी उपमण्डल के तहत विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित करने तथा भरने सहित सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग  का नया अनुभाग खोलने का भी निर्णय लिया।बैठक में नगर एवं ग्राम योजना विभाग में अनुबंध आधार पर योजना अधिकारी के दो रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की।मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की। बी.के. अग्रवाल को भारत सरकार में सचिव लोकपाल नियुक्त किया गया है।  

 

Tags: Jai Ram Thakur , Cabinet Decision Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD