Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तैराकों को समर्पित किया नए रुप वाला स्विमिंग पूल

मेजर ध्यान चंद की तरह देश का नाम रौशन करें खिलाड़ी : ईशा कालिया

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है और इस महत्वपूर्ण दिवस पर आज डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने सर्विस क्लब में नए रु प वाला स्विमिंग पूल तैराकों को समर्पित कर दिया है। इसके अलावा सर्विस क्लब में ही बने जिम में ‘स्ट्रीम बाथ’ की भी शुरुआत कर दी गई है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्रीमती अमृत सिंह, एस.डी.एम. श्री अमित सरीन, सहायक कमिश्नर (सामान्य) श्री अमित महाजन, तैराकी प्रशिक्षक श्री नीतीश ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से करवाई गई जागरूकता व उत्साह बढ़ाने वाली खुबसूरत पेटिंगज व अन्य सजावट छोटे तैराकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि देश के महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन को आज पूरा राष्ट्र राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मना रहा है। उन्होंने कहा कि इस महान खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम चमकाया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद ने देश का नाम पूरी दुनिया में चमकाया, उसी तरह स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने वाले तैराक भी पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह स्विमिंग पूल तैराकी की नर्सरी साबित हो रहा है, वहीं पंजाब सरकार के ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब ’ अभियान को और प्रोत्साहित करने के लिए अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।

ईशा कालिया ने कहा कि इस स्विमिंग पूल में जो बच्चे तैराकी सीखने के लिए आते हैं, उनमें से बढिय़ा तैराकों को जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से टीम में शामिल कर अलग तौर पर मुकाबलों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत खिलाडिय़ों को मौके प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित इंडोर व  आउटडोर स्टेडियमों में भी जिले के खेल विभाग की ओर से अलग -अलग खेल के अंतर्गत खिलाडिय़ों को ऊंचा मुकाम छूने के काबिल बनाया जा रहा है।ईशा कालिया ने बताया कि पिछले चार वर्षों में जिन बच्चों ने तैराकी सिख कर इस क्षेत्र में प्रसिद्धी पाने की ठान के लिए थी, उन बच्चों को तैराकी कोच ने और निखार कर प्रदेश स्तर मुकाबलों में जिलों के लिए 72 गोल्ड सहित 162 राज स्तरीय मैडल दिलाए हैं व यह बच्चे अब उच्च कोटी के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बताया कि इन खिलाडिय़ों ने 2015 में 19 गोल्ड, 12 सिल्वर, 6 कांस्य मैडल प्राप्त किए हैं, 2016 में 18 गोल्ड, 16 सिल्वर, 5 कांस्य, 2017 में 21 गोल्ड, 13 सिल्वर, 8 कांस्य, 2018 में 14 गोल्ड, 15 सिल्वर व  15 कांस्य मैडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि अंडर -14 सब -जूनियर, अंडर -17 जूनियर, ओपन स्टेट कैटागरी व स्कूलज स्टेट अंडर -14, 17 व अंडर-19 के राज्य स्तरीय मुकाबलों में उक्त बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा जो तैराकी सीखने का इच्छुक है, वह यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नौजवानों को नशे जैसी बीमारियों से दूर रह कर खेल की ओर ध्यान देना चाहिए।

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD