Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार, नवीन सोनी अध्यक्ष और राजीव सिंह बने महासचिव

अभिषेक समारोह में एसडीएम ने गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 26 Aug 2019

Last updated on: Aug 26, 2019, 00:00 IST

रोटरी क्लब कुल्लू की नई कार्यकारिणी का अभिषेक समारोह रविवार देर शाम शमशी के होटल संध्या पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें एसडीएम एवं 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सोनी, सचिव अमन भल्ला और अन्य पदाधिकारियों ने वर्ष 2019-20 के लिए चयनित नए अध्यक्ष नवीन सोनी, महासचिव राजीव सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों को रोटरी क्लब की परंपराओं के अनुसार विधिवत रूप से कार्यभार सौंप दिया।नए पदाधिकारियों और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि रोटरी क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लगभग 115 वर्षों से रोटरी क्लब विश्व भर में जरूरतमंद लोगों को सराहनीय सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। कुल्लू और लाहौल-स्पिति में भी रोटरी क्लब बहुत अच्छा काम कर रहा है। विशेषकर, रूआड़ू स्थित एमडीएसडी रोटरी नेत्र अस्पताल के माध्यम से कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिले के नेत्र रोगियों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सोनी ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा नए पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवीन सोनी और महासचिव राजीव सिंह के अलावा अमन भल्ला उपाध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल सह सचिव, नीरज बहल कोषाध्यक्ष और अनुज मलिक सारजेंट एट आम्र्स नियुक्त किए गए हैं।

ज्ञान बांगा क्लब सर्विस प्रभारी, गगन मल्होत्रा वोकेशनल सर्विस प्रभारी, शादी लाल शर्मा कम्युनिटी सर्विस, डा. पीडी लाल अंतर्राष्ट्रीय सर्विस और राजेश सूद युवा सर्विस प्रभारी बनाए गए हैं। विकास कुमार एमडीएसडी रोटरी नेत्र अस्पताल रूआड़ू के चेयरमैन होंगे, जबकि सुखदेव मसीह जनसंपर्क समिति, विनोद सोनी रोटरी फाउंडेशन, बालकृष्ण कपूर पर्यावरण समिति, इंदीवर मेहता इंद्रधनुष पोलियो समिति और देवेंद्र उप्पल प्री-प्राइमरी शिक्षा समिति के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। समारोह के दौरान पांच समाज सेवियों अंशुल पराशर, डा. मोहित चावला, राजेश दुसेजा, हरमिंदर सिंह और विकास सोहल को रोटरी क्लब के नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नेत्र चिकित्सा में सराहनीय सेवाओं के लिए एमडीएसडी रोटरी नेत्र अस्पताल रूआड़ू के विशेषज्ञ चिकित्सकों डा. रवि गर्ग और डा. सोनम छेरिंग को विशेष रूप से सम्मानित किया। यूरोपियन मास्टर्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किशन लाल राणा और आपात परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाने तथा रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए क्रिस ठाकुर को भी रोटरी क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। झुग्गी बस्तियों के बच्चों की शिक्षा में सराहनीय योगदान दे रही ई-समर्थ संस्था के प्रमुख एवं कालेज प्राध्यापक ज्योतिचरण और कुल्लू के जाने-माने थिएटर कलाकार केहर सिंह ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. पीडी लाल ने किया, जबकि विकास कुमार ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का धन्यवाद किया। 

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD