Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

जिला स्तरीय लिदबड़ मेला 25 से 27 मार्च तक मनाया जाएगा: अरूण मेहरा

मेले के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 19 Feb 2020

Last updated on: Feb 19, 2020, 00:00 IST

नगरोटा बगवां का जिला स्तरीय लिदबड़ मेला 25 मार्च से 27 मार्च, 2020 तक नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में मनाया जाएगा।यह जानकारी नगरोटा बगवां के विधायक अरूण मेहरा ने आज बुधवार को नगरोटा बगवां में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस बार मेला ‘‘नशा-मुक्त नगरोटा-स्वच्छ नगरोटा’’ थीम पर आधारित होगा।उन्होंने बताया कि मेेले के प्रबंधन एवं सफल आयोजन के लिए विभन्न कमेटियों का गठन किया गया है तथा मेले के लिए गठित सभी समितियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन तथा सदस्यों के सक्रिय सहयोग से इस उत्सव को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिये हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।मेहरा ने बताया कि मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिये कुशती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फ्लावर शो, डॉग शो, फैंसी ड्रैस व बेबी शो इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं बैडमिंटन, वालीवॉल, कब्ड्डी व चैस का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेले के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने तथा भंडारण टैंकों की शीघ्र सफाई कर क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने विद्युत विभाग को इस अवधि में नियमित बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित बनाये रखने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को दुरस्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने नगरोटा बगवां नगर परिष्द को मेले के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रखने का कहा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने नारदा-शारदा माता मंदिर में पार्किग की व्यवस्था करने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।मेहरा ने स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मेले के दौरान दुकानदारों द्वारा बेची जाने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर भी पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिये, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों, मेला कमेटी के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों से मेले के सफल आयोजन के लिए बेहतर तालमेल व सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने मेले के बेहतर प्रबन्धन के लिए बहुमूल्य सुझाव दिये। इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी, नगर परिषद् अध्यक्षा स्वर्णा बालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, भाजपा मंडल महामंत्री डॉ. रणदीप, विनित कायस्था सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

         

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD