Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

हिमाचल के वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल की तस्वीरों ने एक बार फिर किया हिमाचल का नाम रौशन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोलन , 12 Mar 2020

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के कर्मचारी एवं हिमाचल के वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल की तस्वीरों ने एक बार फिर उपलब्धियां हासिल कर हिमाचल का नाम पुनः रौशन किया है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में सोलन जिला के चक्की मोड़ स्थित प्रकाश बादल द्वारा खींची गयी  एक  तस्वीर का  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नोटिस लिया गया है | इस सम्बन्ध में प्रकाश की तस्वीरों को विश्व स्तर पर प्रकाशित करने के लिए ग्रेट ब्रिटेन की दो प्रमुख न्यूज़ एजेंसियों, केटर्स न्यूज़ और सोलनैट न्यूज़ ने एक करार  किया है जिसके तहत विश्व भर के अनेक देशों में प्रकाश का यह चित्र इन न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से प्रकाशित होगा| इन करारों के तहत प्रकाश की तस्वीरों  को यूएसए, यूके, आस्ट्रेलिया और भारत सहित अनेक देशों के चर्चित समाचार पत्रों में स्थान मिलेगा | यह जानकारी केटर्स न्यूज़ की और से  दिल दिस्सेनाक्य और सोलनैट की और से जॉर्डन ने दी है |  इस उपलब्धि के साथ प्रकाश वाइल्डलाईफ फोटोग्राफी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाने प्रदेश के अग्रणी वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गए हैं |

इसके अतिरिक्त  भारत की अग्रणी वाइल्द्लाइफ़  संस्था कैमरीना अकादमी ने भी प्रकाश की इस तस्वीर की सराहना करते हुए दुनिया भर की टॉप टेन तस्वीरों में स्था दिया है | शिमला जिला के जुब्बल के रहने वाले प्रकाश की इस तस्वीर को सोशल मीडिया भी  लगभग बीस हज़ार दर्शकों ने सराहा है  और सराहना का यह सिलसिला जारी है | पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध संस्था ‘बर्ड एंड वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफी क्लब’ ने भी प्रकाश की तस्वीर को विशेष सम्मान देने की घोषणा की है और उनके चित्र को  मई 2020 में होने वाली चित्र प्रदर्शनी के लिए भी  चयनित किया है |  यह जानकारी  संस्था के अध्यक्ष तापस खानरा ने दी है | पश्चिम बंगाल की ही स्वयं सेवी संस्था ‘हिजोल्फुल नेचर एंड वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी’ ने भी प्रकाश को विशेष सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है | यह जानकारी संस्था के संस्थापक मंटू मुखर्जी ने फोन पर दी है | पिछले कुछ ही वर्षों में वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रकाश चर्चा में आए हैं और वाईल्द्लाइफ़ फोटोग्राफी को लेकर उनके कार्यों को अनेक मंचों के द्वारा मान्यता और सम्मान मिला है | इससे पहले प्रकाश को लाख्नाऊ के राज्यपाल उत्तराखंड वन विभाग, सहित अनके संस्थाओं ने समानित किया है |   

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD