Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने किया सूरजकुंड मेले का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरजकुंड/शिमला , 05 Feb 2020

Last updated on: Feb 05, 2020, 00:00 IST

सूरजकुंड मेला पूरे भारत का चित्रण करता है। शिल्पकारों व कलाकारों को यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा मौका मिलता है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने सूरजकुंड मेले में संवाददाताओं से बातचीत में कही।डा. साधना ठाकुर बुधवार को सूरजकुंड मेला देखने पहुंची थीं। उन्होंने मेला परिसर में हिमाचल प्रदेश के सूचना केंद्र का दौरा किया। साथ ही हिमाचल प्रदेश से आए कलाकारों व शिल्पकारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मेला परिसर में विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया और मेले की तैयारियों को लेकर प्रशंसा जाहिर की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को थीम स्टेट का दर्जा मिला है और यह खुशी की बात है कि हिमाचल की कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच मिला है। उन्होंने इतने बड़े आयोजन को लेकर हरियाणा सरकार की व्यवस्था की सराहना की।उन्होंने मुख्य चैपाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में उज्बेकिस्तान, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के शिमला व मंडी के लोकनृत्यों का प्रदर्शन हुआ। हरियाणा सरकार व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने डा. ठाकुर का सूरजकुंड पहुंचने पर स्वागत किया।हरियाणा सरकार में पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन , मेला प्राधिकरण की प्रशासक बेलीना , उप-आवासीय आयुक्त हिमाचल सरकार विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD