Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सुखबिंदर सिंह सरकारिया द्वारा बचाव और राहत कार्यों के जायज़े हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मिले और अधिक वित्तीय अधिकार

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2019

Last updated on: Aug 22, 2019, 00:00 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने गुरूवार देर शाम जालंधर जिले के मऊ साहिब और मियोवाल गावों का दौरा करके वहां चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायज़ा लिया।श्री सरकारिया दो पहिया वाहन के द्वारा सतलुज नदी के किनारे पहुंचे जहां दरार को भरने का काम चल रहा था।मौके का जायज़ा लेते हुए मंत्री ने इस क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने धुस्सी बांध में पड़ी एक और दरार को भरने के कार्य का जायज़ा लेने हेतु फिल्लोर के नज़दीकी गांव भोलेवाल का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को लागों के जीवन और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कसर बाकी न छोडऩे हेतु निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गांव सरूपवाली और गिद्दड़पिंडी का भी दौरा किया।जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सरवजीत सिंह ने कहा कि सतलुज नदी के किनारों पर आपातकालीन मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकारी इंजीनियरों और निरीक्षक इंजीनियरों को और अधिक वित्तीय अधिकार दिए गए हैं और साथ ही संबंधित अधिकारियों को लुधियाना और जालंधर जिलों में सतलुज नदी के किनारों पर कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षक इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति से निपटने के लिए 2 करोड़ रूपए तक का सामान खरीदने और श्रमिकों को कार्य पर लगाने हेतु अधिकार दिए गए हैं।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD