Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा रोपड़ और फिल्लौर में बाढ़ जैसी स्थिति का जायज़ा

फिल्लौर के पास के गाँव भोलेवाल में धुस्सी बांध का दौरा, अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में कोई कसर न छोडऩे के आदेश

Listen to this article

5 Dariya News

फिल्लौर/रोपड़ , 19 Aug 2019

Last updated on: Aug 19, 2019, 00:00 IST

राज्यभर में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए सोमवार प्रात:काल जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा रोपड़ हैड वर्कस और फिल्लौर का दौरा किया गया।रोपड़ हैड वर्कस के दौरे के दौरान श्री सरकारिया ने अधिकारियों को आदेश दिया कि लगातार पड़ रही बारिश के कारण सतलुज नदी में पानी का बहाव बढ़ा है, जिस कारण बदलते हालातों के मुताबिक मुस्तैदी के साथ निगरानी की जाये। उन्होंने बताया कि हैड वर्कस में योजनाबद्ध ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज प्रात:काल पानी के बहाव में थोड़ी कमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यहाँ से 2,40,930 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है और अब तक दूसरी बार इतनी भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए रोपड़ प्रशासन द्वारा जि़ले को पाँच कलस्टरों में बाँट कर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।इसके बाद जल स्रोत मंत्री द्वारा फिल्लौर के पास के गाँव भोलेवाल का दौरा किया गया, जहाँ सतलुज नदी में बढ़े पानी के बहाव के कारण धुस्सी बांध में दरार पड़ गई है। इस कारण भोलेवाल, मियोवाल और माऊ साहिब के गाँवों के खेतों में पानी भर गया है। श्री सरकारिया ने हालात का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को हिदायत की कि इस हालात से निपटने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाये और लोगों के जान-माल की रक्षा को यकीनी बनाया जाये।लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि जो भी लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं उनको तुरंत राहत मुहैया कराई जाये और बाढ़ संबंधी किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाये और इस सम्बन्धी किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रभावित लोगों के साथ बातचीत करते हुए श्री सरकारिया ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार पूरा ज़ोर लगा रही है और राहत कार्य मिशन मोड पर जारी हैं।इस दौरे के दौरान उनके साथ जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव श्री सरवजीत सिंह, मुख्य इंजीनियर (नहर) श्री जगमोहन सिंह मान, मुख्य इंजीनियर ड्रेनेज श्री संजीव कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD