Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेरोजगार नौजवानों को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण देकर उत्साहित करें बैंक : ईशा कालिया

कहा, अधिकारी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में लोगों को करें जागरुक

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Jul 2019

Last updated on: Jul 31, 2019, 00:00 IST

बैंक बेरोजगार नौजवानों को रोजगार स्थापित करने के लिए उत्साहित करें व नौजवानों को स्व रोजगार स्थापित करने के लिए आसानी से ऋण मुहैया करवाएं ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। यह विचार डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत बैंकों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्रीमती अमृत सिंह भी उपस्थित थे।डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान समूह विभागों के अधिकारियों व बैंक अधिकारियों से स्व रोजगार योजनाओं संबंधी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के माध्यम से बेरोजगार नौजवानों को बहुत सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसके अंतर्गत ब्यूरो में नि:शुल्क इंटरनैट की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से इस ब्यूरो में बैठकर अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कैरियर काउंसलिंग शाखा द्वारा जहां प्लेसमेंट व रोजगार मेले आयोजित कर बच्चों को रोजगार के मौके प्रदान किए जा रहे हैं वहीं विदेशी रोजगार व पढ़ाई संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

ईशा कालिया ने सभी अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में आम जनता को गांव-गांव जाकर जानकारी मुहैया करवाएं ताकि बेरोजगार युवक इस ब्यूरो से अधिक से अधिक फायदा ले सकें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सितंबर-2019 के दौरान लगने वाले मैगा रोजगार मेले संबंधी गांवों में बढ़ चढ़ कर प्रचार करें ताकि बेरोजगार नौजवान इन मेलों में शामिल हो कर अधिक से अधिक लाभ ले सकें।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्रीमती अमृत सिंह ने बताया कि स्व रोजगार योजनाओं के अंतर्गत बेरोजगारों को अधिक से अधिक ऋण मुहैया करवाने के उद्देश्य से ब्लाक स्तर पर रोजगार मेले जल्द ही आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को कहा कि वे अपने स्तर पर नौजवानों को रोजगार प्राप्ति के लिए जागरु क करें। इस मौके पर जिला रोजगार सृजन व ट्रेनिंग अधिकारी श्री गुरमेल सिंह, कैरियर काउंसलर श्री आदित्य राणा, प्लेसमेंट अधिकारी पैरी सैनी, लीड बैंक मैनेजर श्री आर. के चोपड़ा, फंक्शनल मैनेजर श्री अरु ण कुमार, डायरेक्टर आर.एस.टी.आई. श्री के.जी. शर्मा, जिला मैनेजर एस.सी कार्पोरेशन श्रीमती सुरिंदर कौर, फील्ड अधिकारी बैकफिंको श्री राज कुमार, सहायक डायरेक्टर मछली पालन श्री मंजीत सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन डा. हरजीत सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डेयरी विकास श्री दविंदर सिंह, श्री जसविंदर सिंह, श्री संदीप सिंह, श्री अंलकार शर्मा, श्री गिरधारी लाल, गीतू ठाकुर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थि थे।  

                                                

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD