Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ कांगड़ा ज़िला के स्टोन क्रशरों का किया औचक निरीक्षण

अवैज्ञानिक तरीके से खनन पर 8 स्टोन क्रशरों को 50-50 हज़ार रुपए जुर्माना

Listen to this article

5 Dariya News

नूरपुर , 14 Jul 2019

Last updated on: Jul 14, 2019, 00:00 IST

उद्योग श्रम एवं रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस तथा प्रशासन की टीम के साथ आज रविवार को कांगड़ा ज़िला में इंदौरा तहसील के डमटाल- माजरा टिपरी तथा ज्वाली व अन्य क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया।उद्योग मंत्री ने इस दौरान 18 स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया , जबकि 12 स्टोन क्रशरों की माइनिंग लीज को भी चेक किया गया। जिनमें से 8 स्टोन क्रशरों की माइनिंग लीज में नियमों के अनुरूप कार्य न करने तथा अवैज्ञानिक तरीके से खनन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना किया गया।उन्होंने ज्वाली क्षेत्र की महत्वाकांक्षी सिद्धाथा सिंचाई परियोजना के नजदीक आईपीएच विभाग द्वारा संचालित की जा रही सिंचाई परियोजनाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इस एरिया में अवैध खनन करने की शिकायत मिलने पर  एक स्टोन क्रशर की लीज को निरस्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में इस प्रकार के अवैध तरीके से खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

बिक्रम ठाकुर ने इस क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए मौके पर चार वाहन जब्त किये, जिनमें एक ट्रेक्टर, एक जेसीबी सहित दो टिप्पर्स को जब्त कर नियमों के तहत उन पर जुर्माना करने के भी विभाग को निर्देश दिये।उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और नशाखोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रही है तथा ऐसे मामले सामने आने पर  किसी भी स्तर पर कोई भी ढ़ील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने कहा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों ना हों ।उन्होंने इन मामलों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल और सहयोग से कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए ।उन्होंनेऐसे मामलों में कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि वह ऐसे मामले उनके ध्यान में आने या इस कार्य में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई भी बड़ी कार्यवाही करने से परहेज नहीं करेंगे।इस अवसर पर एएसपी दिनेश शर्मा, डीएसपी डॉक्टर साहिल अरोड़ा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD