Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा केंद्रीय मंत्रियों नरिन्दर सिंह तोमर और राम विलास पासवान से मुलाकात

केंद्रीय कृषि मंत्री से ग्रामीण सहकारी सोसाइटियों, सिंचाई की तुपका प्रणाली और फ़सली विभिन्नता के लिए विशेष पैकेज मांगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2019

Last updated on: Jul 12, 2019, 00:00 IST

कृषि और पंजाब के किसानों से सम्बन्धित मसलों को लेकर पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरिन्दर सिंह तोमर और केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री राम विलास पासवान मंत्री से मुलाकात की।सरकारी प्रवक्ता द्वारा आज यहाँ जारी प्रैस बयान में बताया गया कि स. रंधावा ने श्री तोमर के साथ उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में पंजाब के सहकारी संस्थानों मार्कफैड, मिल्कफैड और शूगरफैड्ड के कृषि और किसान कल्याण मसलों संबंधी मीटिंग की। सहकारिता मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को इन संस्थानों के कृषि और किसान कल्याण सम्बन्धित विवरण सहित बताते हुए पंजाब की ग्रामीण सहकारी कृषि सोसाइटियों ख़ास कर सरहदी क्षेत्र में स्थित सोसाइटियों के लिए विशेष पैकेज की माँग की। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री को राज्य में पानी की बचत के लिए सिंचाई की तुपका प्रणाली लागू करने और कृषि विभिन्नता के लिए भी विशेष पैकेज की माँग की।स. रंधावा ने केंद्रीय मंत्री को सहकारी विभाग द्वारा कृषि सहकारी सोसाइटियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों सम्बन्धी जानकारी दी और किसानी को संकट में से निकालने के लिए सहयोग की माँग करते हुए उक्त मसलों सम्बन्धी विचार करने के लिए श्री तोमर को विशेष मीटिंग के लिए समय देने की विनती की जिस संबंधी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह 26 जुलाई को संसद का सैशन ख़त्म होने के बाद इस सम्बन्धी मीटिंग करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पंजाब के कृषि और किसानों के कल्याण सम्बन्धी मसले पहल के आधार पर हल किये जाएंगे।

इसके अलावा सहकारिता मंत्री स. रंधावा ने कृषि भवन में केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री श्री राम विलास पासवान मंत्री से मुलाकात करते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरहदी क्षेत्र के किसानों के हितों को मुख्य रखते हुए गुरदासपुर और बटाला में आधुनिक तकनीक के शुगर कॉम्पलैक्स जिसमें चीनी के उत्पादन के अलावा एथनोल, बिजली, सी.ए.एन.जी. के उत्पादन के लिए भी प्लांट लगाए जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने श्री पासवान को एस.डी.एफ. के द्वारा फंड जारी करने की विनती की।स. रंधावा ने भोगपुर मिल को एस.डी.एफ. का कजऱ् जल्दी जारी करवाने और पंजाब की सहकारी चीनी मिलों को एक्सपोर्ट सब्सिडी और अन्य सब्सिडियाँ जल्द जारी करवाने के लिए कहा जिससे गन्ना किसानों को गन्ने की कीमत की बकाया राशि जल्द जारी की जा सके। स. पासवान द्वारा स. रंधावा को उपरोक्त मसलों को जल्द हल करने का भरोसा देते हुए बताया गया कि उनकी तरफ से किसानों ख़ास कर सरहदी क्षेत्र से सम्बन्धित किसानों के कल्याण के लिए हर संभव मदद की जायेगी।इस अवसर पर नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेशन (शूगर फैक्ट्रीज) के प्रशासनिक निर्देशक श्री प्रकाश नायकनवारे, शूगरफैड के प्रशासनिक निर्देशक श्री दविन्दर सिंह, जनरल मैनेजर श्री हरबख्श सिंह, चीनी मिल बटाला के जनरल मैनेजर डा.एस.पी. सिंह, चीनी मिल गुरदासपुर के जनरल मैनेजर श्री सुरिन्दरपाल और शूगरफैड के डिप्टी चीफ़ इंजीनियर श्री कंवलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Ram Vilas Paswan , Sukhjinder Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD