Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय कमलम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 06 Jul 2019

Last updated on: Jul 06, 2019, 00:00 IST

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत चण्डीगढ़ भाजपा द्वारा भी आज पार्टी कार्यालय कमलम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में चण्डीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महासचिव दिनेश कुमार, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, सदस्यता अभियान प्रमुख रामवीर भट्टी व सह-प्रमुख सतिन्द्र सिंह, मेयर राजेश कालिया, महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर, सहित पार्टी के सैंकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि विशेष अतिथि कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का सर्वप्रथम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर पार्टी द्वारा प्रकाशित पत्रिका संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 का लोकार्पण भी किया। इस पत्रिका में जनसंघ से लेकर भाजपा और वर्तमान सरकार के इतिहास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है। कार्यक्रम के शुरू होने से पहले कमलम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा पौधारोपण भी किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य सभी राजनैतिक दलों से भिन्न है। भाजपा राष्ट्रवाद, वैचारिक, नैतिक मुल्य, लोकतंत्र को मजबूत और सामाजिक समानता पर आधारित नीतियों पर काम करती है जबकि अन्य दलों में सत्ता के स्वार्थ के मूल मिलेंगे। ऐसे स्वार्थी दल सत्ता में आने के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपनाने में गुरेज नहीं करते जबकि भाजपा नैतिक सिद्धांतों पर काम करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अल्पमत की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों के चलते उन्होंने बिना किसी जोड़तोड़ के सिद्धांत को अपनाया और सत्ता की परवाह किये बगैर एक अपने आदर्शों को कायम रखा। यह यदि कोई कर सकता है तो भाजपा का कार्यकर्ता ही कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी स्थापना ही राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद, अंतोदय और सभी का विकास की विचारधारा निहित है। वर्ष 1951 में जनसंघ से लेकर वर्तमान सफर तक पार्टी ने तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद आदर्श राजनीति को जन्म दिया और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। यह हमारे उन महान नेताओं का तप है जिन्होंने विपरित परिस्थितियों के चलते हार नहीं मानी। स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित के लिए नेहरू कैबिनेट से त्यागपत्र देकर कश्मीर में तत्कालीन सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया और सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि एक ही राष्ट्र में दो निधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। इसके लिए उन्होंने प्राणों को भी न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान के कारण ही आज कश्मीर भारत के नक्शे में दिखाई पड़ रहा है।उन्होंने साथ ही पार्टी के शीर्ष नेता स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्व. श्री पंडित दीनदयाल, लाल कृष्ण अडवाणी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ अन्य सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी चंद लोगों से शुरू हुई थी वह आज एक विशाल वृक्ष बन चुकी है और हम सभी का यह दायित्व है कि हम पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और राष्ट्रहित के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि मैं आज चण्डीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत करने का हिस्सा बनने जा रहा हूँ और साथ ही प्रदेश नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि चण्डीगढ़ ने 20 प्रतिशत से बहुत अधिक सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसके लिए मैं शुभकामना प्रदान करता हूँ।इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि चण्डीगढ़ भाजपा ने इस बार 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है जिसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए समय-समय पर संगठन की बैठकों का भी आयोजन किया जा चुका है और 6 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता 8980808080 और 8989789897 पर मिस कॉल देकर लोगों को सदस्यता दिलवायेंगे।सदस्यता प्रमुख रामवीर भट्टी ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश में प्रमुख और सह-प्रमुख के साथ-साथ जिला, मंडलों और सभी मोर्चों तक इनका गठन हो चुका है। आज से समूचे चण्डीगढ़ में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है और स्थानीय लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का काम शुरू हो गया है।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD