Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नरेन्द्र मोदी ने सहायक सचिवों (2017 बैच के आईएएस अधिकारियों) के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

पीएम ने युवा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे सहायक सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान समस्याओं को नए विजन, नए विचारों और नए दृष्टिकोण से सुलझाएं

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2019

Last updated on: Jul 02, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 2017 बैच के लगभग 160 युवा आईएएस अधिकारियों से बातचीत की। इन अधिकारियों को हाल ही में भारत सरकार में सहायक सचिव नियुक्त किया गया है।प्रधानमंत्री ने मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों के समूह के साथ हुई अपनी बैठक को स्मरण किया।अधिकारियों ने बातचीत के दौरान फील्ड प्रशिक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मसूरी में अपने कक्षा प्रशिक्षण सत्रों के साथ इन अनुभवों को जोड़ा। जिन अधिकारियों ने आकांक्षी जिलों में काम किया था उन्होंने बताया कि इन जिलों में हाल ही में की गई विभिन्न पहलों के कितने सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के साथ इन अधिकारियों की आगामी तीन माह की संबद्धता को बेहद महत्‍वपूर्ण और सुविचारित प्रक्रिया का अंग बताया। उन्‍होंने कहा कि इस अवधि में प्रत्‍येक अधिकारी के पास नीति निर्धारण को प्रभावित करने का अवसर होगा।श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अधिकारियों को समस्‍याओं के समाधान के लिए नई दृष्टि, नये विचार और नये दृष्टिकोण लाने के लिए प्रोत्‍साहित किया।उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य सरकार के कामकाज में नवीनता और ताजगी लाना है। उन्‍होंने कहा कि अनुभवों का संगम और ताजगी व्‍यवस्‍था के लिए लाभदायक होगी।

उन्‍होंने कहा कि अधिकारी खुद को सौंपे गये कार्यों के प्रति नये और ‘जन-केन्द्रित दृष्टिकोण’  अपनाएं।प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि अधिकारियों को जो जिम्‍मेदारी सौंपी गई हैं, उन्‍हें उनके पूर्ण समाधान तलाशने की कोशिश करनी चाहिए।उन्‍होंने उनसे यह भी अनुरोध किया कि वे दिल्‍ली में जो काम करेंगे, उसे फील्‍ड में प्राप्‍त किये गये अपने अनुभवों से जोड़ें। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक तथा प्रशिक्षण विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री के निर्देशों पर पांच साल पहले शुरू की गई थी। इस वर्ष 2017 बैच के 169 आईएस अधिकारियों को विभिन्‍न मंत्रालयों से सम्‍बद्ध किया गया है। इन अधिकारियों में 27 प्रतिशत महिला अधिकारी हैं और कुल औसत आयु 28-29 वर्ष है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इन अधिकारियों में 111 अधिकारी इंजीनियरिंग तथा 20 अधिकारी मेडिकल पृष्‍ठभूमि के हैं। इससे इन्‍हें डिजिटल इंडिया और आयुष्‍मान भारत जैसी सरकारी योजनाओं को बेहतर रूप से समझने में मदद मिलेगी।सरकार वल्‍लभभाई पटेल के जीवन और उपलब्धियों का चित्रण करने वाली एक दृश्‍य-श्रव्‍य फिल्‍म भी इस अवसर पर दिखाई गई। श्री पटेल को भारत में सिविल सेवाओं का निर्माता माना जाता है।कैबिनेट सचिव श्री पी.के. सिन्‍हा, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव डॉक्‍टर सी. चन्‍द्र मोली और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD