Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

डॉ. हर्षवर्धन ने एक और उच्‍चस्‍तरीय बहु-विषयी टीम मुजफ्फरपुर भेजने का निर्देश दिया

बिहार के विभिन्‍न जिलों में 5 वायरोलॉजिकल प्रयोगशालाएं स्‍थापित की जाएंगी: डॉ. हर्षवर्धन

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 17 Jun 2019

Last updated on: Jun 17, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुजफ्फरपुर से लौटने के बाद नई दिल्‍ली में उच्‍चस्‍तरीय बैठक में बिहार में एईएस/जेई बीमारी से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय, आईसीएमआर तथा एम्‍स के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री श्री अश्‍वनी चौबे भी उपस्थित थे।स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने फौरन एक उच्‍चस्‍तरीय बहु-विषयी टीम बिहार भेजने का निर्देश दिया है। यह टीम मुजफ्फरपुर में अत्‍याधुनिक बहु-विषयी अनुसंधान केन्‍द्र स्‍थापित करने के लिए प्रारंभिक कार्य करेगा। डॉ. हर्षवर्धन ने कल अपनी समीक्षा में मुजफ्फरपुर में ऐसे अनुसंधान केन्‍द्र की स्‍थापना के बारे में राज्‍य को आश्‍वासन दिया।उन्‍होंने कहा कि बीमारी के कारण को जानने के लिए एक अन्‍तर विषयी उच्‍च गुण्‍वत्‍ता सम्‍पन्‍न अनुसंधान टीम की तत्‍काल आवश्‍यकता है। अनुसंधान टीम एईएस/जेई बीमारी से पीडि़त बच्‍चों के साथ काम करेगी और बीमारी की अवधि, बीमारी चक्र, पर्यावरण कारणों तथा मापन डाटा तथा अन्‍य कारणों पर गौर करेगी।अन्‍तर विषयी टीम में आईसीएमआर दिल्‍ली; निमहान्‍स, बंगलूरू; राष्‍ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्‍थान; राष्‍ट्रीय आहार संस्‍थान, हैदराबाद; राष्‍ट्रीय वायरोलॉजी संस्‍थान(एनआईवी), पुणे, राष्‍ट्रीय महामारी संस्‍थान(एनआईई) चेन्‍नई तथा एम्‍स दिल्‍ली के विशेषज्ञ हैं।

उच्‍च्‍स्‍तरीय केन्‍द्रीय टीम के सदस्‍य इस प्रकार हैं:

डॉ. झुमा शंकर, एसोसिएट प्रोफेसर, शिशु रोग विभाग, एम्‍स दिल्‍ली

डॉ. वी रवि सीनियर प्रोफेसर न्‍यूरो वायरोलॉजी, निमहान्‍स

डॉ. अभिनव सिन्‍हा, वैज्ञानिक ई, राष्‍ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्‍थान

डॉ. बिश्‍वरूप, असिस्‍टेंट प्रोफेसर, पेडियेट्रिक न्‍यूरोलॉजी, एम्‍स

डॉ. मनोज मुरहेकर, निदेशक, राष्‍ट्रीय महामारी संस्‍थान, चेन्‍नई

डॉ. तंडाले, वैज्ञानिक एफ, एनआईवी, पुणे

डॉ. अरलप्‍पा, वैज्ञानिक एफ, राष्‍ट्रीय आहार संस्‍थान, हैदराबाद

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पांच वायरोलॉजीकल प्रयोगशालाएं स्‍थापित की जाएंगी। जिलों के चयन के बारे में निर्णय राज्‍य सरकार की सलाह से लिया जाएगा और इसका धन पोषण राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के माध्‍यम से किया जाएगा।

डॉ. हर्षवर्धन ने मुजफ्फरपुर यात्रा के दौरान राज्‍य सरकार द्वारा एसकेएमसीएच में 100 बिस्‍तर का शिशु रोग आईसीयू स्‍थापित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्‍त केन्‍द्र की सहायता से पड़ोसी जिलों में 10 बिस्‍तरों का आईसीयू स्‍थापित किया जाएगा।

 

Tags: Harsh Vardhan , Ashwini Kumar Choubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD