Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गृह मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से अम्बाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई का बन रहा भव्य शहीदी स्मारक : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे

शहीदी स्मारक अम्बाला की धरोहर नहीं बल्कि पूरी दुनिया की धरोहर है : राज्यमंत्री अश्वनी चौबे

Ashwini Kumar Choubey, BJP, Bharatiya Janata Party, Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2023

Last updated on: Jun 13, 2023, 00:00 IST

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने मंगलवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मिलकर उनके साथ शिष्टाचार भेंट की। यहां पहुंंचने पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।

इसके उपरान्त खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 22 एकड़ में करोड़ों रूपए की लागत से बनाए जा रहें 1857 की क्रांति से जुड़े शहीदी स्मारक का अवलोकन किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शहीदी स्मारक का अवलोकन करने के उपरान्त इस शहीदी स्मारक को बनाने के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दिल की गहराईयों से बधाई दी और हाथ मिलाकर अनिल विज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी पहल पर यह दुनिया का मनोरम छवि प्रस्थापित होने वाला हैं। 

आने वाले दिनों में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आमंत्रण पर देश के प्रधानमंत्री इसका उदघाटन करेगें। यहां बनने वाला शहीदी स्मारक दुनिया के लिए संदेश हैं। 1857 की क्रांति का सम्पूर्ण चित्रण यहां पर दर्शाया जाएगा। इस शहीदी स्मारक के यहां बनने से दुनिया भर में प्रखर संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में इस शहीदी स्मारक का बनना सभी के लिए खुशी की बात हैं। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से जुड़ा इतिहास इस शहीदी स्मारक में देखने को मिलेगा। उन्होनें इस मौके पर  गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना के अनुरूप यह शहीदी स्मारक बन रहा हैं। 

यह धरोहर अम्बाला के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश व दुनिया के  लिए होगी। उन्होनें यह भी कहा कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से बनने वाला यह शहीदी स्मारक एक अमर छाप होगी। 

दुनिया भर के लोग यहां पर पर्यटन के लिए आएगें। उन्होंने यह भी कहा कि 1857 की क्रांति (आजादी के उस समय) में रोटी और कमल भेजा जाता था, इस स्मारक के बनने के बाद ऐसा ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।

गृह मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक के संबंध में जानकारी दी

इससे पहले, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक के बारे में केन्द्रीय राज्य मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति की पहली चिंगारी अम्बाला से उठी थी। आजादी की लड़ाई के अनसंग हीरोज की याद मे यहां पर भव्य शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर तीन चरणों में आजादी की लड़ाई के विवरण एवं इतिहास को दर्शाया जाएगा। पहले चरण में आजादी की लड़ाई में अम्बाला का क्या योगदान रहा हैं, उसको दर्शाया जाएगा। दूसरे चरण में हरियाणा का और तीसरे चरण में भारत के योगदान को दर्शाया जाएगा। 

इसके साथ-साथ यहां पर हैलीपेड की भी सुविधा होगी। देश व विदेश के पर्यटक यहां पर इस शहीदी स्मारक को देखने आएगें।

उन्होंने इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सिविल वर्क से सम्बधिंत जो भी कार्य है उनमें तेजी लाए ताकि इन्टीरियर वर्क / आर्ट वर्क का काम को शुरू करवाया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही शहीदी स्मारक का फिर से जायजा लेकर शहीदी स्मारक से सम्बधिंत जो कार्य किए जा रहें है उसकी वास्तविकता जांचेगें।

इस मौके पर एसडीएम अम्बाला छावनी सतिन्द्र सिवाच, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, मंडल प्रधान अजय पराशर, आशीष गुलाटी, अभिकांत वत्स, कृष्ण राणा, कार्यकारी अभियन्ता राजकुमार के साथ-साथ सम्बधिंत अधिकारीगण मौजूद रहें।

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey , BJP , Bharatiya Janata Party , Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD