Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया उद्घाटन

Ashwini Kumar Choubey, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 14:02 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूत करते हुए केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा सेक्टर-68 में टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ किया।  इस यूनिट के शुरू होने से भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री ने अभूतपूर्व विकास किया है। 

उन्होंने कहा, "2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी, तब इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट बेहद सीमित था, लेकिन आज की स्थिति में प्रोडक्शन 6 गुना और एक्सपोर्ट 8 गुना तक बढ़ चुका है।" अब तक भारत को टेम्पर्ड ग्लास का आयात करना पड़ता था, लेकिन इस नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के जरिए देश में ही बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन संभव होगा। अनुमान है कि इस यूनिट में हर साल ढाई करोड़ टेम्पर्ड ग्लास का निर्माण होगा, जिसका उपयोग लैपटॉप, राउटर, स्मार्टफोन, हार्डवेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बड़े स्तर पर किया जाएगा। 

अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में भारत अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। भारत में विकसित हुआ इलेक्ट्रॉनिक इकोसिस्टम न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारतीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर उन्होंने यह भी जोर दिया कि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग उद्योग ने अब तक देश में लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। 

यह रोजगार सीधे तौर पर भी है और अप्रत्यक्ष रूप से भी लाखों लोग इस उद्योग से जुड़े हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की यूनिट्स भारत को आयात पर निर्भरता से मुक्त करेंगी और साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेंगी। नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में इन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का शुभारंभ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देगा। 

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD