Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केसीआर ने जगन से मुलाकात की, योजना के उद्घाटन समारोह के लिए न्योता दिया

Listen to this article

5 Dariya News

अमरावती , 17 Jun 2019

Last updated on: Jun 17, 2019, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से यहां मुलाकात की और उन्हें 21 जून को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया।राव दोपहर बाद विजयवाड़ा पहुंचे और कनक दुर्गा मंदिर में प्रार्थना की। उसके बाद वह प्रदेश की राजधानी अमरावती क्षेत्र के तदेपल्ली में जगन रेड्डी के आवास गए।केसीआर के रूप में प्रसिद्ध राव ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ दोपहर का भोजन किया और उन्हें कालेश्वर परियोजना के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इसके साथ ही दोनों प्रदेशों के मुद्दों पर भी बातचीत की।यह एक माह के अंदर ही केसीआर की विजयवाड़ा की दूसरी यात्रा है। वह जगन रेड्डी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।केसीआर ने 14 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात थी और उन्हें भी इस परियोजना के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया था।गोदावरी नदी पर बनी कालेश्वरम परियोजना को तेलंगाना का रूप बदलने वाली माना जा रहा है।परियोजना की आधारशिला 2016 में रखी गई थी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश में तब विपक्ष के नेता जगन रेड्डी ने इसका विरोध किया था और तेलंगाना पर गोदावरी नदी का पानी मोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर राज्य के हितों की रक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया था।हालांकि, जगन रेड्डी नीत वाईएसआरसीपी के आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से ही दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोस्ताना संबंध विकसित करने के लिए लगातार बैठकें की हैं।परियोजना की सहायता से 16 जिलों की 45 लाख एकड़ भूमि पर साल में दो फसलों को उगाने के लिए पर्याप्त जल मुहैया कराया जाएगा।

 

Tags: K Chandrashekar Rao , YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD