Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनआईए कोर्ट ने आंध्र के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी को 'कोडी कट्टी' मामले में फिर तलब किया

YS Jaganmohan Reddy, Y.S. Jagan Mohan Reddy, Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy, Yuvajana Sramika Rythu Congress Party, YSRCP, Andhra Pradesh, Chief Minister of Andhra Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

विजयवाड़ा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को चार साल पहले विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर चाकू से हमला करने के मामले में 10 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुख्यमंत्री को 14 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया था। 

हालांकि, वह पेश नहीं हुए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 10 अप्रैल तक के लिए स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री को उस दिन उपस्थित रहने को कहा। मुख्यमंत्री के निजी सहायक के. नागेश्वर रेड्डी को भी पेश होने का निर्देश दिया गया था। पिछली सुनवाई में जज ने कहा था कि पीड़ित को भी कोर्ट में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना चाहिए। 

कोड़ी कट्टी मामले के नाम से चर्चित इस मामले के चश्मदीद गवाह रहे सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार से मंगलवार को अदालत ने पूछताछ की। पुलिस ने अदालत को 'कोडी कट्टी' (मुर्गों की लड़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला चाकू), एक और छोटा चाकू, पर्स और सेल फोन सौंपा। 

25 अक्टूबर, 2018 को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर एक युवक ने जगन मोहन रेड्डी पर कोडी कट्टी से हमला किया था, जिसमें जगन मोहन रेड्डी की बांह में चोट लग गई थी। उनके सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया था, बाद में उसकी पहचान जे. श्रीनिवास राव के रूप में हुई, जो हवाई अड्डे की कैंटीन में काम करता था। 

तत्कालीन टीडीपी सरकार ने इस मामले को राज्य पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया था, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने यह कहते हुए अपना बयान दर्ज करने से इनकार कर दिया था कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित एजेंसियों पर भरोसा नहीं है।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत के निर्देश के आधार पर, केंद्र ने 31 दिसंबर, 2018 को मामला एनआईए को सौंप दिया और एजेंसी ने 1 जनवरी को मामला दर्ज किया।

32 वर्षीय आरोपी तब से जेल में बंद है, मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहा है। पिछले साल, श्रीनिवास की 75 वर्षीय मां सावित्री ने भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को लिखा था कि मामले में तेजी लाई जाए या उनके बेटे को जमानत दी जाए।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy , Y.S. Jagan Mohan Reddy , Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy , Yuvajana Sramika Rythu Congress Party , YSRCP , Andhra Pradesh , Chief Minister of Andhra Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD