Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

आंध्र के मुख्यमंत्री ने ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया

YS Jaganmohan Reddy, Y.S. Jagan Mohan Reddy, Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy, Yuvajana Sramika Rythu Congress Party, YSRCP, Andhra Pradesh, Chief Minister of Andhra Pradesh, Train Collision, Train Collision In Andhra, Train Collision Andhra, Train Collision News, Train Collision Vizianagaram, Train Collision In Vizianagaram, Vizianagaram Train Collision, Andhra Pradesh Train Accident, Andhra Train Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 29 Oct 2023

Last updated on: Oct 29, 2023, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम जिले में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए राज्य के प्रत्येक यात्री के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।उन्होंने घायलों को राज्य की ओर से दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की।उन्होंने अन्य राज्यों के मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विजयनगरम जिले के कंटाकपल्ली में ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।

दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना पर मुख्यमंत्री को फोन किया।मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं और शिक्षा मंत्री बी. सत्यनारायण, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगे बताया कि घायलों के इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले, विजयनगरम के पास रायगड़ा जाने वाली यात्री ट्रेन की चार बोगियों के पटरी से उतरने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर तुरंत राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy , Y.S. Jagan Mohan Reddy , Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy , Yuvajana Sramika Rythu Congress Party , YSRCP , Andhra Pradesh , Chief Minister of Andhra Pradesh , Train Collision , Train Collision In Andhra , Train Collision Andhra , Train Collision News , Train Collision Vizianagaram , Train Collision In Vizianagaram , Vizianagaram Train Collision , Andhra Pradesh Train Accident , Andhra Train Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD