Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चुनौतीपूर्ण, लेकिन साध्य : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2019

Last updated on: Jun 15, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका लक्ष्य भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने राज्यों से आह्वान किया कि वे अपनी मुख्य क्षमताओं को पहचानें और जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) लक्ष्यों को बढ़ाने की दिशा में काम करें।नीति आयोग के शासी परिषद की पांचवीं बैठक में मोदी ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि सशक्तीकरण और जीवनयापन में आसानी प्रत्येक भारतीय को प्रदान की जानी है।उन्होंने कहा, "2024 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर (5,000 अरब डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण है, लेकिन निश्चित रूप से हासिल किया जा सकता है। राज्यों को अपनी मुख्य क्षमता को पहचानना चाहिए और जिला स्तर से जीडीपी के लक्ष्य को बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए।"उन्होंने कहा कि विकासशील देशों की प्रगति में निर्यात क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र और राज्यों को प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए निर्यात में वृद्धि की दिशा में काम करना चाहिए।मोदी ने कहा, "उत्तर पूर्वी राज्यों सहित कई राज्यों में निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। राज्य स्तर पर निर्यात को बढ़ावा देने से आय और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।"स्वच्छ भारत अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताते हुए कि केंद्र और राज्य मिलकर क्या कर सकते हैं, प्रधानमंत्री ने राज्यों से अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर ध्यान देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, "प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाना होगा और उन्हें जीवनयापन में आसानी प्रदान करना होगा। इस मंच पर हर किसी का लक्ष्य 2022 तक नए इंडिया का लक्ष्य पूरा करना है।"इस बैठक में जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

Tags: Narendra Modi , NITI Aayog

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD