प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव से यहां पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ बातचीत की।भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, "दोनों नेताओं ने आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।" बातचीत के विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।