Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

योग दिवस से पहले मोदी ने ताड़ासन का वीडियो पोस्ट किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2019

Last updated on: Jun 06, 2019, 00:00 IST

आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने एनीमेशन का ताड़ासन करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस आसन से शरीर सभी प्रकार के योग आसनों के लिए तैयार हो जाता है।एनीमेशन ने ताड़ासन या माउंटेन पोज का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को चरणवार प्रत्येक जानकारी दी तथा इसके फायदे भी बताए।प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, "सही तरीके से ताड़ासन करने से और कई अन्य आसन आसानी से होने लगते हैं।"ट्विटर पर पोस्ट किए गए 3डी एनीमेशन वीडियो में मोदी एक मरून रंग के गलीचे पर खड़े हैं, उनके पीछे बड़ी खिड़कियां हैं जिनमें से बिल्कुल वैसी ही बाहर की हरियाली दिख रही है, जैसी बुधवार को पोस्ट किए गए उनके त्रिकोणासन वाले वीडियो में दिख रही थी।वीडियो में वह बताना शुरू करते हैं कि दोनों पैरों पर एक साथ कैसे खड़ा होना है, कैसे यह आसन करना है। आसन के दौरान वे दर्शकों से सांस पर ध्यान देने के लिए कहते हैं।योग दिवस में सिर्फ दो सप्ताह रह गए हैं और मोदी चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति विश्व योद दिवस के लिए तैयार हो।2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान मोदी द्वारा दिए गए सुझाव के बाद 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित कर दिया गया था। पिछले पांच साल से दुनियाभर में 21 जून को विश्व योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD