Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

बिहार में बैटरी चालित वाहनों पर 50 प्रतिशत कम कर लगेगा : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 05 Jun 2019

Last updated on: Jun 05, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि वायु की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए बैटरी चालित वाहनों पर 50 प्रतिशत कम टैक्स लगेगा।पटना में 'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि वायु की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए बैटरी चालित वाहनों पर 50 प्रतिशत कम टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा, "बैटरी चालित वाहनों के लिए रिचार्ज स्टेशन की स्थापना, 501 पेट्रोल पम्प और वाहनों के सर्विस सेन्टर पर प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने के निर्णय के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पटना के 45 प्रदूषण जांच केन्द्रों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए अधिकृत किया गया है।"मोदी ने कहा कि अनवरत परिवेशीय वायु की गुणवत्ता की जांच के लिए 'मॉनिटरिंग सेंटर' की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा, "भवन निर्माण साम्रग्री और कचरा को ढक कर ढोने के निर्देश का सख्ती से पालन के साथ सड़कों के बीच में बने लैंक के पक्कीकरण का काम पटना में शुरू हो गया है। स्वच्छता तकनीक अपनाने वाले ईंट भट्ठों को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।"उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शाहर शामिल हैं, और इसमें बिहार के तीन -पटना, गया और मुजफ्फरपुर- को शामिल किया गया है। वायु प्रदूषण को एक गंभीर चुनौती बताते हुए मोदी ने कहा कि औद्योगिक उत्सर्जन और कृषि अवशिष्ट को जलाने से भी वायु प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है, सरकार के सात-आठ विभागों की ओर से समेकित कार्ययोजना तैयार की गई है। सरकार पूरी तरह से जागरूक और सचेत है। 

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD