Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

राबड़ी मेरी अघोषित संपत्ति का सबूत दें : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 27 Jul 2019

Last updated on: Jul 27, 2019, 00:00 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की संपत्ति की जांच कराने की मांग पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि घोषित के अलावा उनकी कोई भी संपत्ति साबित हुई तो वह संपत्ति लालू परिवार के नाम करने तैयार हैं। उपमुख्यमंत्री कहा कि उनका पुत्र अगर पटना में मॉल बन रहा है तो वह यहां रहकर उसकी देखभाल करता न कि बेंगलुरू में किसी प्राइवेट कम्पनी की नौकरी करता। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "अगर मेरे बेटे के नाम की समरूपता की वजह से कोई प्रॉपर्टी मेरी है तो क्या तेज प्रताप, तेजस्वी, चंदा, रागिनी नाम से जितने भी उद्योग, प्रतिष्ठान हैं, उन सभी पर लालू-राबड़ी परिवार अपना दावा करेगा?"मोदी ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "तथाकथित किसी मॉल से मेरा या मेरे परिवार के किसी का कोई संबंध नहीं है। अपनी संपत्ति का ब्यौरा मैं चुनाव आयोग और प्रत्येक वर्ष मंत्रिपरिषद में घोषित करता हूं, इसके अतिरिक्त मेरी कोई भी संपति राबड़ी देवी साबित कर दें तो वह संपति मैं उनके परिवार के नाम से लिखने के लिए तैयार हूं।"

मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, "आखिर लालू परिवार 141 भूखंड के अलावा 30 से अधिक फ्लैट एवं आधे दर्जन मकानों के मालिक कैसे बन गया? मात्र 29 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 और तेज प्रताप यादव 28 से ज्यादा संपति के मालिक कैसे बन गए? चारा घोटाले के चार-चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने क्या संपति हथियाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कर राबर्ट वाड्रा को भी मात नहीं दे दिया?" इससे पहले राबड़ी देवी ने सुशील मोदी की संपत्ति जांच कराने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर उन्हें मेरी संपत्ति को लेकर संदेह है तो उन्हें जांच करानी चाहिए।" वहीं, राबड़ी देवी ने कहा, "सुशील मोदी कभी मंत्री बनते हैं तो कभी उपमुख्यमंत्री बनते हैं। उनकी संपत्ति 15 साल में बढ़कर चौगुनी हो गई है। जब सुशील मोदी कहते हैं कि उनके पास अवैध संपत्ति नहीं है तो वे जांच के नाम से डरकर क्यों भाग रहे हैं। हमलोगों के खिलाफ भी जांच हो रही है, लेकिन हम भाग नहीं रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया था कि लोदीपुर में सुशील मोदी के बेटे के नाम पर संपत्ति है। वहां चर्च की जमीन पर बड़ा मॉल बन रहा है। वहां उनके बेटे के नाम का बोर्ड भी लगा हुआ है।

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD