Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जदयू को नहीं दिखती केंद्र के पैसे से बनती फोर-लेन सड़कें, महासेतु : सुशील मोदी

Sushil Kumar Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Patna, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि विकास योजनाओं और कर्मचारियों के वेतन तक के लिए जब बिहार केंद्रीय सहायता और कर्ज से प्राप्त राशि पर पूरी तरह निर्भर है, तब जदयू अध्यक्ष ललन सिंह किस झूठ पर गाल बाजा रहे हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि मुंगेर में ललन सिंह को हराने के लिए हमें किसी बाहरी प्रत्याशी की जरूरत नहीं। भाजपा के टिकट पर सामान्य कार्यकर्ता भी उनका अहंकार तोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिस नल-जल योजना का दंभ भरा जा रहा है, उसे बिहार को केंद्रीय करों में प्राप्त हिस्सेदारी और 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर मिली धनराशि से पूरा किया गया।

सुशील मोदी ने कहा कि जदयू ने टीन का चश्मा लगा रखा है। उसे बख्तियारपुर-मोकामा, सिमरिया-खगड़िया में 1 लाख करोड़ की केंद्रीय योजना के तहत बनने वाली 4-लेन और 6-लेन सड़कें भी नहीं दिखतीं। ये सड़कें ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र से गुजरती हैं। केंद्र सरकार बिहार में 8 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है और मोकामा में गंगा पर राजेंद्र सेतु के समानान्तर महासेतु बन रहा है। क्या यह केंद्र सरकार का योगदान नहीं है?

उन्होंने कहा कि बरौनी कारखाने का आधुनिकीकरण कर यूरिया का उत्पादन फिर से शुरू कराया गया। केंद्र सरकार का 8,350 करोड़ उस कांग्रेस के राज में बंद हुआ था, जिसकी गोद में बैठने से जदयू को केंद्र का काम नहीं दिखता। नीतीश कुमार और ललन सिंह को केंद्र सरकार के काम नहीं दिखते। जनता सब देख रही है और वह 2024 में भी भाजपा की झोली भरेगी।

लॉ एंड ऑर्डर मामलों की पार्लियामेंट्री कमेटी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर तीन जुलाई को एक बैठक बुलाई है। सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा कि जो पर्सनल लॉ हैं उस पर अध्ययन करना हमारी कमेटी लॉ एंड जस्टिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। 

हम लोगों ने लॉ कमीशन, भारत सरकार के प्रतिनिधियों को बुलाया है। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई को बैठक बुलाई गई है। विधि आयोग को समान नागरिक संहिता पर आम जनता और धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों से विचार-विमर्श और राय मांगने को भी कहा गया था। बैठक में कमेटी के सदस्य विचार रखेंगे।

 

Tags: Sushil Kumar Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD