Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशे के खिलाफ संयुक्त प्रयास की जरु रत: डिप्टी कमिश्नर

कहा, नशे के खात्मे के लिए बडीज व डैपो की करवाई जाएगी स्पैशल ट्रेनिंग

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Jun 2019

Last updated on: Jun 04, 2019, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि समाज को नशा मुक्त करने के लिए संयुक्त प्रयास की जरु रत है, इसके लिए हर व्यक्ति अग्रणी भूमिका निभाए। वे आज सिविल, पुलिस, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस मौके पर एस.एस.पी. श्री. जे. एलेनचेलियन भी मौजूद थे। श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए बडी व डैपो प्रोग्राम चलाए गए है और इन प्रोग्रामों को अपने मिशन में सफल बनाने के लिए संयुक्त प्रयास की जरु रत है। उन्होंने विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि बडी व डैपो अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए गंभीरता दिखाई जाए।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ डैपो(ड्रग एबयूज प्रीवैनशन आफिसर, नशा रोकू अधिकारी) अभियान की शुरु आत की गई है, इस लिए जहां जिला पुलिस व स्पैशल टास्क फोर्स की ओर से नशे का कारोबार करने वाले समगलरों पर शिकंजा कसा जाए, वहीं अधिक से अधिक डैपो बनाकर  जागरु कता पैदा की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे के दलदल में फंसे मरीजों के इलाज के लिए पुर्नवास केंद्र, नशा छुड़ाओ केंद्र व ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों में विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त करने के लिए पंचायतों, आशा वर्करज, जी.ओ.जीज व यूथ क्लब अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं, इस लिए इनको नशा रोकू कमेटियों में शामिल कर विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाए। 

उन्होंने पंचायतों को अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उनकी ओर से डाले गए योगदान डालने पर ही नौजवानी को नशे से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्त गांवों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम संबंधी सूचना व सुझाव देने के लिए एस.टी.एफ होशियारपुर के डी.एस.पी(98721-56560) के अलावा स्पैशल टास्क फोर्स की टीम के साथ 98153-07853, 90415-16246 व 94632-62817 व्हाट्स एप नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम व पता बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब सरकार के बडी प्रोग्राम के अंतर्गत सरकारी व प्राइवेट स्कूलों-कालेजों के अलावा पालीटैक्नीक व आई.टी.आई. को भी शामिल किया जाए, ताकि नशे के खिलाफ शुरु  किए गए बडी प्रोग्राम का संदेश घर-घर पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बडी बनाकर विशेष ट्रेनिंग करवाई जाए, ताकि आने वाले दिनों में बडी के अंतर्गत अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अपने मोहल्ले मेंं नशे के बुरे प्रभावों संबंधी जागरु कता फैला कर पंजाब सरकार की नीतियों व प्रोग्रामों की सफलता के लिए अधिक से अधिक सहयोग दिया जाए।इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री अमित सरीन, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह, एस.डी.एम. दसूहा श्रीमती ज्योति बाला, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

                                 

 

Tags: Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD