Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशे के विरुद्ध ; वाकाथॉन ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश

सैकड़ों विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 26, 2026, 10:19 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज जिला प्रशासन द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज के सहयोग से ‘वाकाथॉन 1.0’ का आयोजन किया गया, जिसमें 600 से अधिक विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और अभिभावकों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। एस.डी.एम. जलंधर-1 नवदीप सिंह द्वारा वाकाथॉन को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शिवानी पार्क, मॉडल टाउन पहुंचकर समाप्त हुई।

उन्होंने स्वयं भी वाकाथॉन में भाग लिया। इस मौके पर एस.डी.एम. द्वारा विद्यार्थियों और अन्य भागीदारों को नशे के खिलाफ लड़ने, नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने और नशे के खिलाफ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अपने संबोधन में एस.डी.एम. नवदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को समर्पित आज की वाकाथॉन में लिया एक-एक कदम नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर ए.सी.पी. (हेड क्वार्टर) मनमोहन सिंह, प्रिंसिपल डा. अनूप कुमार भी मौजूद रहे।रेड क्रॉस और प्रयास स्कूल के विशेष जरूरत वाले बच्चों ने भी वाकाथॉन में भाग लिया। पंजाबी लोक गायक दलविंदर दयालपुरी और सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं रवि दारा ने गीतों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

समागम के दौरान डी.ए.वी. बैंड और भांगड़ा की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर सेक्रेटरी, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, वाइस प्रिंसिपल प्रो. कुंवर राजीव, प्रो. सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, डीन ई.एम.ए. डा. एकजोत कौर और इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. ईशा सहगल, डा. एस.के. गौतम, विनोद कुमार, मॉडल टाउन शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल और अन्य शख्सियतें भी मौजूद रहीं।

वाकाथॉन में डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर, डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन, महात्मा हंसराज डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, दयानंद मॉडल स्कूल (मॉडल टाउन), दयानंद मॉडल स्कूल (दयानंद नगर) के विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD