Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशे के विरुद्ध ; ‘वाकाथॉन’ शनिवार को, वरजीत वालिया ने पोस्टर किया रिलीज़

नशों के खिलाफ एकजुटता के लिए वाकाथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 13:03 IST

पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा डी.ए.वी. कॉंलेज जालंधर के सहयोग से 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे ‘वाकाथॉन 1.0’ आयोजित की जा रही है। वाकाथॉन का पोस्टर रिलीज़ करते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि यह वाकाथॉन शनिवार को सुबह 6 बजे स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर शिवानी पार्क, मॉडल टाउन में समाप्त होगी।

इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. नवदीप सिंह और प्रिंसीपल डा. अनूप कुमार भी मौजूद थे। श्री वालिया ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है, जिसके तहत जिला प्रशासन द्वारा इस अभिशाप के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वाकाथॉन के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को शारीरिक फिटनेस के प्रति भी उत्साहित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। नशे के पूर्ण खात्मे के लिए उन्होंने जालंधर वासियों से नशे के खिलाफ एकजुट होने और वाकाथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि नशे के खिलाफ संदेश घर-घर पहुंचाया जा सके।

बता दे कि शिवानी पार्क में समाप्ति समारोह होगा, जहां नशे के खिलाफ शपथ के अलावा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रेरणादायक भाषण और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। इस मौके पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, डीन ई.एम.ए. डा. एकजोत कौर और इवेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो. ईशा सहगल भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD