Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में उप्र से 'नवरत्न' शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 31 May 2019

Last updated on: May 31, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से नौ रत्न शामिल किए गए हैं। इनमें चार कैबिनेट स्तर के, दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और तीन राज्यमंत्री बनाए गए हैं।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि लखनऊ से दूसरी बार जीते राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री बनाया गया है। वह इससे पहले की मोदी सरकार में गृहमंत्री थे। वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के बाद राजनाथ सिंह ही ऐसे नेता हैं जो पार्टी के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।राजनाथ सिंह ने अपने अध्यक्षकाल में ही वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम को आगे बढ़ाया था। हालांकि पार्टी के कई नेता इस बात पर सहमत नहीं थे, लेकिन राजनाथ सिंह दृढ़ रहे। वह वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में बनी मोदी सरकार में वह 'नंबर दो' की हैसियत में थे। इस बार यह हैसियत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पास चली गई है।राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर गठबंधन की तरफ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करीब तीन लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी और संसद पहुंचे।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गांधी परिवार के गढ़ में हराने वाली स्मृति ईरानी को राहुल की चाची मेनका गांधी का मंत्रालय सौंपा गया है। इस बार उन्हें महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी की अमेठी से बहुत बड़ी जीत है। यहां से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी सांसद रहे हैं, इसलिए यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है।स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 54 हजार सात सौ 31 वोटों से हराया। अमेठी में स्मृति ईरानी को कुल चार लाख 67 हजार पांच सौ 98 वोट मिले, जबकि राहुल गांधी को चार लाख बारह हजार 8 सौ 67 वोट मिले।स्मृति ईरानी ने वर्ष 2014 का चुनाव अमेठी से ही राहुल गांधी के खिलाफ लड़ा था, लेकिन मोदी लहर के बावजूद हार गईं। इसके बावजूद मोदी सरकार में उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्री का पद मिला। जुलाई 2016 में फेरबदल हुआ और उन्हें कपड़ा मंत्रालय का प्रभार मिला। इसके बावजूद वह लगातार अमेठी में सक्रिय रहीं। इसी कारण उन्हें जनता ने जीत का तोहफा दिया। मोदी सरकार में इस बार उन्हें महत्वपूर्ण पद से नावाजा गया है।उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा चंदौली से सांसद डॉ़ महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। वह पहली मोदी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। महेंद्रनाथ को उप्र भाजपा में ब्राह्मण का चेहरा माना जाता है।उन्होंने चंदौली सीट से दोबारा जीत दर्ज की है। वह सपा-बसपा गठबंधन के संजय चौहान को हराकर सांसद बने। जबकि कांग्रेस ने शिवकन्या कुशवाहा पर दांव लगाया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 62 सीटों पर सीट दर्ज की है। इसी का इनाम देते हुए उन्हें मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं।राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को करारी पटखनी देने वाले डॉ़ संजीव बालियान को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में वह फिर से मंत्री बने। उन्हें पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। सपा व बसपा के साथ गठबंधन के कारण मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को अपनी जीत तय लग रही थी। इसके बाद भी संजीव बालियान ने 6526 वोट से जीत दर्ज कर ली।जाटलैंड कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से बालियान दोबारा संसद पहुंचे हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक मोदी सरकार में उन्होंने कई मंत्रालयों को संभाला था। वर्ष 2014 में उन्हें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। जुलाई 2016 में उन्हें राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन सिंतबर 2017 में उनको केंद्रीय कैबिनेट से बाहर कर दिया गया।इसके अलावा बरेली से आठवीं बार सांसद बने संतोष गंगवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वह स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बनाए गए हैं। उप्र से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार के तहत) आवास और शहरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय संभालेंगे।पूर्व थलसेना अध्यक्ष व गाजियाबाद से सांसद जनरल वी.के. सिंह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री बने हैं। फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD