Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

सुषमा समेत कई पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2019

Last updated on: May 30, 2019, 00:00 IST

भाजपा की वरिष्ठ नेताओं में से एक सुषमा स्वराज पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के उन मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।नए मंत्रिमंडल में सुरेश प्रभु, जे.पी. नड्डा, महेश शर्मा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जयंत सिन्हा को जगह नहीं मिली है।स्वराज के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का कारण हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसकी वजह उनका खराब स्वास्थ्य हो सकता है।सुषमा मोदी सरकार के पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री थीं और इसबार उन्होंने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने कहा था कि उनका स्वास्थ्य लोकसभा चुनाव लड़ने और प्रचार करने की इजाजत नहीं देता है।बतौर विदेश मंत्री वह प्रवासी भारतीयों के बीच अपने कामकाज की वजह से काफी लोकप्रिय रही थीं। इसके अलावा एक ट्वीट मात्र पर कई लोगों की मदद के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा।2004 से 2014 तक संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान सुषमा स्वराज लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं और उनका कार्यकाल सफल रहा था।पहले रेलवे जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने और बाद में वाणिज्य व उद्योग और नागर विमानन मंत्री का कार्यभार संभालने वाले सुरेश प्रभु को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे और इस बार उनका नाम भी मंत्रियों की सूची में शामिल नहीं है। हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अमित शाह के स्थान पर भाजपा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।पूर्व ओलंपियन और खेल व सूचना और प्रसारण मंत्रालय का सफलता पूर्वक कार्यभार संभालने वाले राठौर को भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है।पूर्ववर्ती सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री रहे महेश शर्मा को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।जयंत सिन्हा ने पूर्ववर्ती सरकार में पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बाद में केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला था, लेकिन उन्हें भी इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।जयंत सिन्हा पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के बेटे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के कटु आलोचक रहे हैं।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD