Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2019

Last updated on: May 30, 2019, 00:00 IST

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।मोदी पहली बार 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार यह पद संभालने वाले वह भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले एक पूर्ण कार्यकाल के बाद दूसरी बार पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा और निर्मला सीतारमण, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान, भाजपा नेता नरेंद्र तोमर, रविशंकर प्रसाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता हरसिमरत कौर बादल, भाजपा नेता थावरचंद गहलोत, पूर्व राजनयिक सुब्रह्मण्यम जयशंकर, भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, महेंद्र पांडे, शिवसेना नेता अरविंद गणपति सावंत, भाजपा नेता गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, डॉ. जितेंद्र सिंह, किरण रिजिजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख एल. मांडविया ने शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, दानवे रावसाहेब दादाराव, जी. किशन रेड्डी, पुरोषत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, धोत्रे संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, अंगाड़ी सुरेश चन्नाबासप्पा, नित्यानंद राय, रतनलाल कटारिया, वी. मुरलीधरण, रेणुका सिंह सरुटा, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और देबाश्री चौधरी ने शपथ ली। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD