Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

बंगाल के 3 विधायक, 60 से अधिक पार्षद भाजपा में शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2019

Last updated on: May 28, 2019, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के तीन विधायक और 60 से अधिक पार्षद मंगलवार को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में एक तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु रॉय हैं।विजयवर्गीय ने कहा कि इसके अलावा तृणमूल के और भी नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।अन्य दो विधायक बिष्णुपुर से (तृणमूल विधायक) तुषार कांति भट्टाचार्य और हेमताबाद से माकपा के देबेंद्र राय हैं।पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद यह अप्रत्याशित घटना देखने को मिल रही है। भाजपा ने यहां 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में दो सीटें जीती थी।बीजापुर क्षेत्र से दो बार विधायक रहे सुभ्रांग्शु राय को पार्टी विरोधी बयान के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।विजयवर्गीय के अलावा, मुकुल रॉय ने भी 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ पश्चिम बंगाल के नेताओं का स्वागत किया।पार्षदों में से, 17 कंचनपाड़ा नगर निगम के पार्षद हैं।मुकुल रॉय ने कहा, "कंचनपाड़ा नगर निगम के 26 पार्षदों में से 17 अध्यक्ष समेत भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसलिए आज से कंचनपाड़ा नगर निगम का पूरा बोर्ड भाजपा के साथ है और यह भाजपा द्वारा नियंत्रित होगा।"हलिसहर नगरनिगम के 23 पार्षदों में से 17 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। 

इनमें नगरनिगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।नौहाटी नगरनिगम में 31 पार्षदों में से 29 भाजपा में शामिल हो गए।मुकुल रॉय ने कहा, "तीनों नगरनिगमों पर अब भाजपा का शासन होगा।"इसके अलावा कुछ पंचायत प्रमुख भी भाजपा में शामिल हो गए।मुकुल रॉय ने कहा, "विजयवर्गीय के नेतृत्व में जिस तरह से बंगाल आगे बढ़ रहा है, सभी तृणमूल के लोग भाजपा में शामिल हो जाएंगे। आप एक-दो जून से देखेंगे कि कई सारे विधायक भाजपा में शामिल होंगे।"पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं।इसपर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था, "कोई भी आपके साथ नहीं जाएगा। एक पार्षद भी नहीं।"विजयवर्गीय ने कहा, "आज 50 पार्षद और तीन विधायक भाजपा कार्यालय में हैं। हम पार्टी में शामिल होने के लिए सात चरण के कार्यक्रम चलाएंगे, जिस तरह से सात चरण में चुनाव हुए थे।"उन्होंने कहा, "पहले चरण में, हमें तीन विधायक और तीन नगरनिगम मिला। धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ेगा। जो भी ममता बनर्जी की वजह से तृणमूल में घुटन महसूस कर रहे हैं वह भाजपा में शामिल होंगे।"उन्होंने कहा, "हम लोगों का चयन करेंगे। सभी को पार्टी में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भाजपा के लिए योग्य होगा, केवल उन्हें ही इजाजत दी जाएगी।"

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD