Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल को हार की जिम्मेदारी से बचाने बलि का बकरा ढूंढ़ रही कांग्रेस : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

देवघर , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी पहले से ही लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ने के लिए बलि का बकरा ढूंढ़ रही है।कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए मोदी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि उन्हें पार्टी के खराब प्रदर्शन का उत्तरदायित्व लेने की जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने कहा, "नामदार के दो सहयोगियों को आगे किया गया। एक उनके गुरु(पित्रोदा) हैं, जिन्होंने 'हुआ तो हुआ' बोलकर 1984 में सिखों के विरुद्ध हुई हिंसा को खारिज कर दिया था।"मोदी ने कहा, "दूसरा सहयोगी(अय्यर) गुजरात चुनाव के बाद छिप गया था। वह अब बाहर आ गया है और गत दो-तीन दिनों से सक्रिय है।"मोदी ने कहा, "ये सभी कदम नामदार और उनके परिवार को चुनावी हार की जिम्मेदारी से बचाने के लिए उठाए गए हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा, "वास्तव में कांग्रेस में चुनावी हार के मामले में शहीद होने के लिए संघर्ष चल रहा है।"मोदी ने कहा, "55 महीने के मेरे शासन और कांग्रेस के एक परिवार के 55 वर्षो तक के शासन में अंतर स्पष्ट तौर पर दिख रहा है।"उन्होंने कहा कि मेरी सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं।मोदी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी जमीन को जबरदस्ती नहीं लिया जाएगा।उन्होंने कहा, "जबतक मोदी है, कोई भी जनजातीय और गरीब लोगों की जमीन को नहीं ले सकता।"मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने जनजातीय लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। यह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, जिन्होंने एक अलग जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजद्रोह कानून खत्म करने का वादा किया है, लेकिन भाजपा इसकी इजाजत नहीं देगी।इसके साथ ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर भी निशाना साधा और कहा, "कांग्रेस और झामुमो दोनों घुसपैठियों के साथ हैं। प्रत्येक घुसपैठी की पहचान की जाएगी, क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा व संसाधन के लिए खतरा हैं।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD