Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस ने कभी देश की सुरक्षा नीति को गंभीरता से नहीं लिया : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 09 May 2019

Last updated on: May 09, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार रक्षा नीति को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी देश की सुरक्षा नीति को गंभीरता से नहीं लिया।नरेंद्र मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले नवंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और अब फरवरी 2019 की एयर स्ट्राइक, भारत की रक्षा नीति में मील का पत्थर हैं। इससे पहले कांग्रेस और उसके साथियों ने सुरक्षा नीति को गंभीरता से नहीं लिया है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के लिए अब कोई भी सरहद छोटी है। भ्रष्टाचार करेंगे और दुनिया के किसी देश में आराम से रहेंगे, ऐसा अब संभव नहीं है। भारत से धोखेबाजी करने वालों को अब उठा-उठाकर भारत लाया जाएगा। मोदी ने कहा, "आतंकवाद और आतंकवादियों को समर्थन देना नहीं सहन किया जाएगा, कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया था। कांग्रेस शासन में कुछ लोग भारत का खाकर आतंकियों के गीत गाते थे। हमने इस परंपरा को भी खत्म किया है। अब भारत में रहते हुए आतंकवादी और आतंकवाद को समर्थन देना नहीं सहा जाएगा।"प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर के करोड़ों लोग आए, श्रद्धालु आए, लेकिन प्रयागराज ने ऐसा प्रबंध किया कि दुनिया वाह-वाही कर रही है। साफ-सफाई हो या फिर ट्रैफिक से जुड़े इंतजाम, हर कोई संतोष के साथ प्रयागराज से घर लौटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा, "मैं आज आपका आशीर्वाद तो लेने आया हूं, साथ ही उन युवा साथियों को शुभकामनाएं देने भी आया हूं जो आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। यह पहला अवसर है जब सामान्य श्रेणी के गरीब युवाओं को 10 फीसद आरक्षण का लाभ मिलने वाला है। आपको वोट करना है, पुरानी राजनीतिक सोच को बदलने के लिए। आपको वोट करना है, चौथी औद्योगिक क्रांति में भारत की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए। आपको वोट करना है, दिल्ली में एक निर्णय लेने वाली नेक और मजबूत सरकार के लिए।" उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षो में देश ने जो अनुभव किया है जो महंगाई दर 10 प्रतिशत के औसत से बढ़ रही थी वो इस दौरान 4 प्रतिशत के आस-पास आ गई है। कम महंगाई दर और सबसे तेज विकास दर का रिकर्ड भी सरकार ने कायम किया है।मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने गुंडों पर लगाम लगाई है। सपा-बसपा के राज में जो गुंडे बेलगाम होकर हमारी बहन-बेटियों को डराते थे, हमारे व्यापारी, कारोबारियों को परेशान करते थे, वो आज जेल में हैं।"उन्होंने कहा, "एक तरफ कांग्रेस का कॉमनवेल्थ का घोटाला है तो हमारा अतुलनीय कुंभ का मेला है। हमारी सरकार ने व्यवस्था में ही नहीं, सड़क पर भी सफाई अभियान चलाया है। गंगा की सफाई को लेकर दशकों से सिर्फ बातें ही चल रही थीं। लेकिन अब सार्थक नतीजे के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD