Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ममता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को गर्व से स्वीकार करती हैं, भारत के नहीं : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

बांकुरा (पश्चिम बंगाल) , 09 May 2019

Last updated on: May 09, 2019, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान पर कि वे नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर स्वीकार नहीं करतीं, तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बनर्जी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को स्वीकार करने में गर्व होता है। उन्होंने साथ ही ममता पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया।मोदी ने यहां बांकुरा जिला के कमलादंगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "वे जिस भाषा में बात कर रही हैं उससे कोई भी उनकी चिंता का स्तर आसानी से समझ सकता है। अब वे मुझे पत्थर और थप्पड़ मारने की बात करती हैं .मुझे अपशब्द सुनने की आदत हो गई है और मुझमें दुनियाभर के शब्दकोषों में मौजूद अपशब्दों को पचाने की शक्ति आ गई है।"उन्होंने कहा, "आपको यह जानकर अचंभा होगा कि वे सार्वजनिक रूप से बोल रही हैं कि वे देश के प्रधानमंत्री को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को स्वीकार करने में गर्व महसूस होता है।"बनर्जी ने बुधवार को पश्चिमी मिदनापुर में एक जनसभा संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें मोदी को लोकतंत्र का करारा तमाचा मारने का मन करता है।मोदी ने कहा, "अब, सत्ता खोने के डर में वे इससे भी आगे बढ़कर राज्य को बरबाद करने तक आ गई हैं। उन्हें 'मां माटी मानुष' नहीं बल्कि अपने फायदे, सत्ता और अपने रिश्तेदारों, भतीजों और लुटेरों की चिंता है।"उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि तृणमूल सरकार ने भारतीय जनता पार्टी को जनसभा आयोजित करने से रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।उन्होंने कहा, "लेकिन उस व्यक्ति को कोई नहीं रोक सकता जिसके पास लोगों का आशीर्वाद है।"मोदी ने अपने पहले के आरोप को दोहराया कि पिछले सप्ताह आए चक्रवात फानी से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए उनके फोन करने पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ना तो उनकी कॉल रिसीव की और ना ही उन्हें वापस फोन किया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD