Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ममता 'जय श्री राम' बोलने के लिए लोगों को जेल भेज रहीं : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

झारग्राम (पश्चिम बंगाल) , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित रूप से भाजपा समर्थकों के एक समूह द्वारा जय श्रीराम का नारा लगाने का विरोध करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह भगवान राम का गुणगान करने वाले निर्दोष लोगों को जेल में डाल रहीं हैं।चार मई को वाट्सअप पर फैले एक वीडियो में दिख रहा है कि बनर्जी जय श्री राम का नारा लगा रहे लोगों का सामना करने के लिए अपने वाहन से उतर गईं। इस नारे का प्रयोग प्राय: भगवा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है।बनर्जी के काफिले को रुका देख, लोगों ने भागना शुरू कर दिया। ममता ने उन्हें वापस आने की चुनौती दी। ममता ने आरोप लगाया कि उनमें से कुछ लोग उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। चार लोगों को इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।इस वीडियो के कंटेंट को आईएएनएस ने सत्यापित नहीं किया है।मोदी ने झारग्राम जिले में एक रैली में कहा, "मैं पूरे पश्चिम बंगाल के लोगों को 'जय श्री राम' कहना चाहता हूं। मैं इसे खासकर ममता दीदी के लिए कहना चाहता हूं। दीदी ने 'जय श्री राम' कहने के लिए लोगों को जेल में डालना शुरू कर दिया है। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे भी उन्हें सीधे 'जय श्री राम' कहना चाहिए। हो सकता वह मुझे भी जेल में भेज दें।"उन्होंने कहा, "अगर वह मुझे जेल में डाल देंगी तो मैं कम से कम उन निर्दोष लोगों की देखभाल करने में सक्षम होऊंगा। क्या पश्चिम बंगाल में भगवान राम की सराहना करना अपराध है?"मोदी ने इसके साथ ही माकपा महासचिव सीताराम येचुरी पर निशाना साधा। माकपा नेता ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि रामयाण और महाभारत जैसे महाकाव्य बताते हैं कि 'हिंदू भी हिंसक हो सकते हैं।'मोदी ने येचुरी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, "कम्युनिस्टों का रवैया समझ में आता है। ये विदेशी सिद्धांतों और विचारधाराओं पर आधारित पार्टी है। इसलिए वे अपने नाम से जुड़े सीता या राम का आदर नहीं करते। वे रामायण और महाभारत का अपमान करते हैं। यह उनके लिए फैशन है।"बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भगवान राम को 'पोलिंग एजेंट' बना लिया है। इस पर मोदी ने कहा कि राम इस देश के लोगों की जिंदगी का हिस्सा हैं।मोदी ने कहा, "उन्होंने (बनर्जी ने) कहा है कि भाजपा ने राम को एक पोलिंग एजेंट बना दिया है। मैं उनसे स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि राम हमारी संस्कृति में हैं। राम हमारी प्रेरणा हैं। इसीलिए हमारी पार्टी राष्ट्रवाद पर आधारित है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD