Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

2014 में नरेंद्र मोदी की आंधी थी, 2019 में सुनामी चल रही : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां सोमवार को कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की आंधी थी तो 2019 में उनकी सुनामी चल रही है। उन्होंने कहा कि उस समय देश की जनता नरेंद्र मोदी को 12 वर्षो तक गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते जानती थी, वहीं अब पांच साल तक देश के लिए बेहतरीन काम करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में जानती है।भाजपा नेता ने कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद आज देश के 100 में से 70 लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी हैं।सुशील मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले देश के छह राज्यों में भाजपा की सरकार थी, जबकि 2019 में 16 राज्यों के साथ केंद्र में भी सरकार है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड के साथ असम, त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्व के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है। क्षेत्रीय दलों के शासन वाले बंगाल, ओडिशा में भी भाजपा आज मुख्य चुनौती बनी हुई है।" बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में पूरे देश में जहां भाजपा के मुश्किल से एक करोड़ सदस्य थे, वहीं 2019 में भाजपा 10 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है तथा देश के प्रत्येक मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की पहुंच है। उन्होंने कहा, "केंद्र व राज्य में सरकार नहीं होने के बावजूद 2014 में बिहार में राजग को 31 सीटों पर सफलता मिली थी, 2019 में दोनों सरकारों के काम के आधार पर जनता वोट कर रही है।" मोदी ने कहा, "नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। देश के लोग पार्टी, जाति, धर्म से ऊपर उठ कर भाजपा को वोट दे रहे हैं।"उन्होंने कहा, "मुद्दाविहीन विपक्ष नरेंद्र मोदी को हटाना चाहता है तो देश की जनता 'फिर एक बार, मोदी सरकार' के नारे से उसके मंसूबे को ध्वस्त कर रही है।"

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD