Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

गठबंधन पर केजरीवाल ने 'ओवर स्मार्ट' बनने की कोशिश की : कपिल सिब्बल

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2019

Last updated on: May 06, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि पार्टी से गठबंधन की कोशिश करते वक्त आम आदमी पार्टी(आप) के नेता अरविंद केजरीवाल 'ओवर स्मार्ट' बनने की कोशिश कर रहे थे और यह चुनाव बताएगा कि 'दिल्ली में उनकी वास्तविक स्थिति क्या है।'दिल्ली के चांदनी चौक के पूर्व सांसद सिब्बल ने कहा कि गठबंधन से आप और कांग्रेस दोनों को फायदा होता, अगर यह दिल्ली तक 'सीमित' होता।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आईएएनएस से कहा, "लेकिन उन्हें रुचि नहीं थी। वास्तव में यह सारा तिकड़म दिल्ली से बाहर उनके आधार को बढ़ाने के लिए किया गया था। यह एक राजनीतिक उद्देश्य के लिए था। इस चुनाव से पता चलेगा कि दिल्ली में उनकी वास्तविक स्थिति क्या है।"उन्होंने कहा कि आप ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश कर रही थी। वे दिल्ली में गठबंधन के साथ अन्य प्रदेशों में गठबंधन चाह रहे थे।सिब्बल से पूछा गया था कि अगर कांग्रेस आप से चुनाव पूर्व गठबंधन कर लेती तो यह पार्टी के लिए कितना महत्वपूर्ण होता।दोनों पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन को लेकर लंबे समय तक बात चली थी।सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस यहां की सात सीटों में से 4-3 के अनुपात में सीट बंटवारे के समझौते पर पहुंचना चाहती थी।उन्होंने कहा, "फिर वे(आप) पंजाब, गोवा के बारे में बात करने लगे। तब फिर वे गोवा और पंजाब को छोड़ हरियाणा पर बात करने लगे।"कांग्रेस नेता ने कहा, "उनकी हरियाणा में कोई उपस्थिति नहीं है। हम हरियाणा में उनके साथ क्यों सहमत हो जाते? उनका नई पार्टी जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन था। यह ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश करना था।"सिब्बल ने पहले चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जहां से पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा है।यह पूछे जाने पर कि वह इसबार चुनाव मैदान में क्यों नहीं है? उन्होंने कहा, "मेरे पास अगले तीन वर्षों के लिए राज्यसभा सीट है। अगर मैं चुनाव जीत जाता तो कांग्रेस को वह राज्यसभा सीट नहीं मिल पाती और राज्यसभा में संख्या बहुत महत्वपूर्ण है।"उन्होंने कहा, "दूसरा कारण यह है कि मैं शीर्ष अदालत में कई मामलों को देख रहा हूं, जिसकी सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में आज भी हो रही है। इसलिए मैं उन मामलों को देख नहीं पाता..अगर मैं सुनवाई में शामिल नहीं हो पाता तो, वकील बदल दिया जाता।"सिब्बल ने कहा, "तीसरा कारण यह है कि मैं चुनाव प्रचार के लिए अन्य राज्यों में जा रहा हूं। मैं गुजरात गया था। मैं मुंबई गया था और कई अन्य जगहों पर जा रहा हूं। इसलिए मेरे ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं..मैं सभी को नहीं निभा सकता। इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व से कह दिया था कि मैं लड़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन इसपर निर्णय आपको करना है।"

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD