Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत झोंक रहे, लेकिन कोविड के लिए नहीं : सिब्बल

 Kapil Sibal, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2021

Last updated on: Apr 20, 2021, 00:00 IST

देश में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव जीतने के लिए अपनी सभी शक्तियों का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन महामारी पर नियंत्रण करने के लिए वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा, "मोदीजी, आप चुनाव जीतने के लिए अपनी सभी ताकत, मसल पॉवर, लंग पॉवर आदि संसाधनों का उपयोग करते हैं। हमारे लोगों के लिए कोरोनोवायरस के खिलाफ युद्ध जीतने का ऐसा ही जुनून आपमें क्यों नहीं है।"देश में महामारी को नजरअंदाज करने और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री की आलोचना कर रही है। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था और सुझाव दिया था कि टीकाकरण को बढ़ाना चाहिए। इस बीच सरकार ने सोमवार को 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए टीका को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोमवार को 2,73,810 नये मामले सामने आये हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1.5 करोड़ पहुंच गई है। यह लगातार पांचवां दिन है जब देश में दो लाख से ज्यादा कोविड के मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके बाद देश में कुल मामले 1,50,61,919 हो गये हैं। भारत में रविवार को 2,61,500 नए मामले दर्ज किए, शनिवार को 2,34,692 मामले, गुरुवार और शुक्रवार को क्रमश: 2,00,739 और 2,17,353 मामले दर्ज किए गए।

 

Tags: Kapil Sibal , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD