कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ अकाली दल का दामन थामा
5 Dariya News
चण्डीगढ़ , 04 May 2019
Last updated on: May 04, 2019, 00:00 IST
शिरोमणी अकाली दल चण्डीगढ़ के सैक्टर 28 स्थित पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने की। कार्यक्रम में अकाली दल चण्डीगढ़ के चुनाव प्रभारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ पूर्व मेयर पूनम शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रवीण तिवारी, संजीव वर्मा, राज प्रीतपाल सिंह खेड़ा, राजन, जसपाल सिंह, प्रदीप भाटिया, नवीन कुमार व सोनिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर धनास के कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ अकाली दल का दामन थामा।इस अवसर चुनाव प्रभारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी में आये सभी नये साथियों का पटका डाल कर स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणी अकाली दल के गठबंधन को ओर मजबूत बनाना है और सांझा उम्मीदवार किरण खेर को भारी मतों से विजयी बना कर चण्डीगढ़ की सीट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालना है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का प्रत्येक कार्यकर्ता चण्डीगढ़ में पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार कर रहा है।अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि पार्टी में आये नये साथी कुलदीप सिंह और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत है और पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उनके आने से पार्टी को ओर मजबूती मिली है। उन्हें उम्मीद है कि सांझा उम्मीदवार किरण खेर को विजयी बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।