Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

भाजपा के प्रयास रंग लाने की ओर : चंडीगढ़ में एमबीबीएस व पीजी की 50-50 नई सीटों की उम्मीद जगी

विकास कार्यों को भी मिलेगी नई रफ्तार

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 11:09 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला, इंदिरा सिंह एवं राज किशोर भी शामिल रहे। बैठक के दौरान चंडीगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, एमबीबीएस और पीजी की 50-50 नई सीटें शुरू करने की संभावनाओं तथा शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक के समक्ष चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने की आवश्यकता रखी, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिल सकें और शहर को एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में और सशक्त किया जा सके। इस संबंध में केंद्र सरकार को पहले ही लिखित पत्र के माध्यम से 50-50 सीटें बढ़ाने का औपचारिक अनुरोध भेजा जा चुका है, और अब इस मांग के शीघ्र पूरा होने की प्रबल संभावना बन गई है।

उम्मीद है कि अगले 10 दिनों के भीतर केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने की दिशा में ठोस निर्णय लेगी। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बैठक को अत्यंत सकारात्मक बताते हुए कहा कि प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एमबीबीएस और पीजी की 50-50 नई सीटों को लेकर अगले 10 दिनों के भीतर महत्वपूर्ण निर्णय की संभावना है, जिससे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश लगातार शहर के विकास, जनहित और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठा रही है। प्रशासक से हुई यह वार्ता चंडीगढ़ के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे आने वाले समय में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से शहर में लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र गति देने, जनसुविधाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान की भी मांग की। प्रशासक ने इन विषयों पर भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप चंडीगढ़ को शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में इन प्रयासों के ठोस परिणाम सामने आएंगे।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD